Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    लोकसभा में अकाउंटेबलिटी बिल पास हो और नेता व पदाधिकारियों की अकाउंटेबलिटी तय हो: पप्‍पू यादव

    By June 23, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550
    • वन नेशन-वन इलेक्‍शन से पहले देश में लागू हो वन हेल्‍थ और वन एजुकेशन : पप्‍पू यादव
    • चमकी बुखार मामले में सरकार की नीयत साफ नहीं

    पटना, 23 जून 2019: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आज पटना में संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्‍चों की मौत और औरंगाबाद व नवादा में लू से सैकड़ों लोगों की मौत को राजनीतिक हत्‍या बताया। साथ ही इसके लिए जिम्‍मेवार मुख्‍यमंत्री के साथ – साथ प्रधानमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को भी ठहराया। जाप (लो) अध्‍यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मौत मानवीय आपदा है। इस बुखार की मुख्‍य वजह कुपोषण है, जिसके खिलाफ हम 24 जून से वैशाली के गांव से आंदोलन की शुरूआत करेंगे और कुपोषित लोगों को पार्टी गोद लेगी और जनजागरूकता अभियान चला कर 1 करोड़ हस्‍ताक्षर लिये जायेंगे, जिसे राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा। साथ ही अगर 25 जून तक बच्‍चों के मरने का सिलसिला नहीं थमता है, तो हम मुजफ्फरपुर में अनिश्विचतकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

    पप्‍पू यादव ने मुजफ्फरपुर मामले में केंद्र सरकार के मंशे पर सवाल खड़े किये और कहा कि गरीब लोगों की मौत पर सरकार की नीयत साफ नहीं है। वन नेशन – वन इलेक्‍शन से पहले देश में वन नेशन – वन हेल्‍थ – वन एजुकेशन लागू हो। पार्टी इसके लिए आने वाले दिनों में आंदोलन करेगी। इसके अलावा जाप (लो) मांग करती है कि लोकसभा में अकाउंटेबलिटी बिल पास हो और नेता व पदाधिकारियों की अकाउंटेबलिटी तय हो। साथ ही पार्टी सरकार से स्‍वास्‍थ्‍य बजट 9 हजार 5 सौ करोड़ पर श्‍वेत पत्र जारी करने का भी मांग करती है। हम जनलोकपाल बिल का पुरजोर समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि यह बिल लोकसभा में पारित हो, जिसे सब भूल गए हैं। इसके अलावा हम पानी के सवाल पर भी राज्‍यव्‍यापी आंदोलन चलायेंगे।

    उन्‍होंने केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से पूछा कि जब उन्‍होंने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की मौत पर रिसर्च सेंटर बनाने की घोषणा की थी, तो क्‍या हुआ उस रिसर्च सेंटर का। उस रिसर्च में कितने खर्च हुए और अब तक कितना रिसर्च हुआ। मुज़फ़्फ़रपुर में ट्रामा सेंटर खोलने की बात कही थी वो ट्रामा सेंटर कहाँ हैं? बिहार के किसी भी अस्पताल में हर जरूरी सुविधा उपलब्ध क्यों नहीं है?

    उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रवाद के नाम पर जब वोट पीएम मोदी ने लिया, तो आज जब बच्‍चे मर रहे हैं, तो उनको एक ट्विट करने की फुर्सत नहीं है। क्‍यो यही है सबका साथ – सबका विकास। उन्‍हें एक खिलाड़ी के चोट पर ट्विट करने का समय मिलता है, लेकिन जब बिहार में गरीब के बच्‍चे मरते हैं, तब वे अशोका होटल में दावत उड़ाते हैं। यह संवेदनहीनता है।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading