- पीआर 24×7 को दूसरी बार किया गया क्वालिटी मार्क अवार्ड से सम्मानित
- 1200 आवेदनों में चुनी गई 32 कंपनियों में एक पीआर 24×7
नई दिल्ली, 26 जून 2019: “कोई भी इंडस्ट्री दो कारणों से फेल होती है। पहली या तो वहां व्यवस्थाएं बेहतर नहीं है या फिरउन्होंने क्वालिटी के साथ समझौता कर लिया है। इसलिए कभी इन दोनों बातों का अनुसरण नहीं करना चाहिए।जब हम क्वालिटी के साथ समझौते की बात को अपनी डिक्शनरी से निकाल देते हैं और समय पर काम को अंजाम देते है, तब हमारा क्लाइंट बेस अपने आप तैयार होने लगता है और नतीजतन हमें अपनी बेहतरक्वालिटी के लिए सम्मानित किया जाता है।” ये कहना है पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी PR24x7 केफाउंडर अतुल मलिकराम का, जिनके संस्थान को एक बार फिर बेस्ट क्वालिटी सर्विस के लिए सम्मानित किया गया है।
अहमदाबाद में क्वालिटी मार्क ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए गए क्वालिटी मार्क अवार्ड 2019 में देश कीकुछ प्रतिष्ठित कंपनियों को उनकी बेस्ट क्लाइट सर्विसेस के लिए सम्मानित किया गया। कुल 1200 आवेदनों में 32 कंपनियों को इस अवार्ड के लिए चुना गया, जिनमें पीआर 24×7 का नाम भी शामिल है।
ख़ास बात यह है कि कंपनी को यह अवार्ड दूसरी बार मिला है। इससे पहले, साल 2015 में भी पीआर 24×7 को इस अवार्ड से नवाजा गया था। इस अवसर पर श्री मलिकराम ने कहा कि यह सम्मान उनकी कंपनी कीविश्वसनीयता व उनके सहयोगियों एवं कर्मचारियों के विश्वास को और बढ़ाएगा।
मलिकराम के मुताबिक़ जबहम एक सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका निभा रहे होते हैं तब हमारे सामने क्वालिटी सर्विस देने के आलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता, और समय पर काम की डिलीवरी करना हमेशा प्राथमिकता रहती है। पीआर 24×7 इसीअवधारणा के साथ आगे बढ़ रही है और इसके परिणाम साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं।







