Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आर्टिकल 15 का बड़ा खुलासा: अखिलेश की अपरिपक्वता बनी भाजपा की ताकत 

    By July 9, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    नवेद शिकोह
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार घिर गई थी। दलित लड़कियों की लाश पेड़ में लटकी मिली थी। चर्चाएं थी कि दलित लड़कियों के साथ सवर्ण जाति के लोगों ने बलात्कार किया और फिर मार कर लाश पेड़ में टांग दी। कहा ये जा रहा था कि ये तो एक नज़ीर है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ज़ुल्म होते रहते हैं जिन्हें समाज की ताकत़वर ताक़तें दबा देती हैं।  इतने संजीदा आरोपों से घबरायी अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार ने आनन-फानन में सीबीआई जांच की सिफारिश की। आनन फानन में ही जांच रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें शक, आरोप और चर्चाएं झूठी साबित हुईं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने चैन की सांस ली। क्योंकि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई की जांच रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कियां बदचलन थी इसलिए पिता ने उनकी हत्या कर शवों को पेड़ में लटका दिया था।
    इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए एक खोजी रिपोर्ट जैसी खबर की तरह फिल्म आर्टिकल 15 में संकेतों ये भी बताने की कोशिश की है कि भाजपा देश में  क्यों उभरी और सपा उत्तर प्रदेश में कैसे डूबी !
    Image result for article 15
    बात आठ-दस बरस पुरानी है। यूपी में मायावती सरकार को सवर्ण वर्ग उखाड़ फेकना चाहता था। लेकिन उन दिनो यहां भाजपा बेहद कमजोर थी, बसपा से सीधी लड़ाई सपा की थी। बसपा को सत्ता से बाहर करने का रास्ता यही था कि सपा को वोट दिया जाये। इसलिए सपा को सवर्ण वर्ग के भी वोट मिल गये थे। जब विधानसभा चुनाव में सपा जीती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो उन्हें ये गुमान होने लगा कि वो सर्व समाज के नेता हैं। सर्वसमाज का लोकप्रिय नेता होने की गलतफहमी का शिकार अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव ने सपा को जिस जातीय गणित की ताकत दी थी उसे कमजोर करने लगे। अगड़ों को अपना बनाने के चक्कर में सपा के हाथ से पिछड़े फिसलने लगे।
    उधर भाजपा के रणनीतिकार जानते थे कि उसे बहुमत हासिल करने या बर्खरार रखने के लिए किसी भी तरह से हिन्दू समाज में जातिगत दूरियों कम करके सबको एक करना है। जातिगत नफरत का उत्सर्जन परिवर्तित होकर जाति के बजाय धार्मिक नफरत की तरफ बढ़े। इस दिशा मे ही काम हो रहा था।किसी हद तक हिन्दू- मुस्लिम नफरते पैदा करने में जातिगत दूरियां कम हो रही थी।
    Image result for article 15
    अखिलेश यादव के कार्यकाल में जब दो दलित लड़कियों की लाश पेड़ में लटकी मिली तो तत्कालीन मुख्यमंत्री को लगा कि अब दलित-पिछड़ा बनाम सवर्ण की खाई बढ़ने का खतरा है। अखिलेश को लगा कि ऐसी घटना सवर्ण वर्ग को उनसे दूर कर देगी।
    इससे भी ज्मादा खतरा ये कि दलित लड़कियों का बलात्कार और फिर हत्या की घटना सपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी बसपा को सबसे ज्यादा ताकत देगी।
    बस यहीं से भाजपा और सपा की मिलीभगत ने दलित लड़कियों वाले कांड के सच को झूठ और झूठ को सच बना दिया।
    अखिलेश यादव जैसे नयी पीढ़ी के नेता अपरिपक्वता का शिकार हो कर भाजपा का साथ देते रहे। और दलितों-पिछड़ों के दर्द-दुख और ज़ुल्मों पर इस तरह पर्दे पड़ते है।
    ये कोई नया अनुभव नहीं है। देश और पूरी कायनात का पुराना अनुभव है। बुराई के खिलाफ हमेशा से ही अच्छे चेहरे उभरते रहे हैं-
    जब देश ग़ुलाम हो गया, आज़ाद हुआ तो नफरत की आग लगा दी गई। ये कठिन समय नहीं होता तो राष्ट्रपिता महत्मा गांधी कहां मिलते !
    हज़ारो साल पहले जब पाप का सैलाब उबलने लगा तो नूह की कश्ती दिखाई दी। मानवता और मानव को बचा लिया गया।
    समय-समय पर ऐसे अनुभव हुए हैं। बीमारी पैदा हुई है तो दवा भी एजाद हुई है।
    इस मुल्क के भी अलग-अलग अनुभव रहे हैं। हर अनुभव यही सिखाता है कि इंसान इंसान में फर्ख करने वाला इंसान नहीं हो सकता। संविधान के खिलाफ चलने वाला राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। आर्टिकल 14 के अधिकार छीनने वाला कम से कम भारतीय कहलाने लायक नहीं।
    जातिवाद के ज़हर को पहचानो जो तुम्हारे ज़मीर को मार रहा है। तुम्हारे मुल्क को मार रहा है।
    मुल्कपरस्ती और राष्ट्रवाद की भावना को दिगभ्रमित करने वाले दौर में मुल्क की नब्ज़ पकड़ कर फिल्म मुल्क की सफलता के बाद लेखक, निर्माता-निदेशक अनुभव सिन्हा ने एक हमे एक और एहसास अनुभव कराया है।  हमारे अंदर पनपते जातिवाद के आगे भारतीय संविधान को सिसकते दिखाया है। संविधान के आर्टिकल 15 को संविधान के सफों से निकलकर अमल में आने की सख्त जरूरत ज़ाहिर की है।
    अनुभव की फिल्म- आर्टिकल 15   देखियेगा तो ये आपको झंकझोर देगी।
    सब बराबर हो जायेंगे तो राजा कौन बनेगा…
    ब्रहमा जी की बनाई हुई व्यवस्था है। कोई राजा, कोई सैनिक, कोई सेवक, कोई दास…
     वर्ण व्यवस्था पर कटाक्ष करते   ऐसे संवाद धर्म की चरखी पर लिपटी जेहालत का आईना दिखाते हैं।
    फिल्म को बैलेंस करने के लिए फिल्म का मुख्य किरदार (आयुष्मान खुराना) ब्राह्मण जाति का दिखाया गया है। ज़िया, राजू और नवल जैसे लखनऊ के रंगमंच कलाकारों को फिल्म के छोटे पर बेहद अहम किरदर निभाना का मौक़ा मिला है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading