जरा सी भी लापरवाही हो सकता है बड़ा हादसा ?

लखनऊ, 22 जुलाई 2019: पिछले कई दशक से लोगों को गोमती नदी का रास्ता पार कराता यह लखनऊ का पीपे वाला पुल, मेंहदीघाट, मुफ्तीगंज लखनऊ आज बेजार है क्योंकि अभी एक दो बरसात में ही इस पुल की कलई खुलकर सामने आ गयी और पुल बहकर नदी के बहाव की सीध में आ गया।
लोग परेशान हैं कि अब रास्ता कैसे पार होगा? फिलहाल विकल्प के रूप में लोग नांव से रास्ता पार कर रहे हैं। जिसमें गाड़ी घोड़ा सब ठूंस ठूंस कर भर लिया जाता है और फिर दस रुपये देकर रास्ता पार किया जाता है। यदि आप बाइक या स्कूटर से हैं तो उसका दाम अलग से देना होता है।
बहरहाल ऐसे में खचाखच भरी नांव से नदी का रास्ता पार करना बेहद खतरनाक है यदि जरा सी भी लापरवाही या चूक हो जाये तो ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता?
दस रुपये देकर किया जाता है खटारा नांव से रास्ता पार:








