म्यूजिक लवर्स को कबीर सिंह एलबम के रूप में एक नायाब तोहफा दिया है भूषण ने
मुंबई, 02 अगस्त 2019: म्यूजिक इंडस्ट्री में दर्शकों के संगीत प्रेम की नब्ज पकड़ने में भूषण कुमार से माहिर कोई भी नहीं है. टी सीरिज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन भूषण कुमार ने भारत की संगीत इंडस्ट्री को सफलता का मुकाम दिया है, बता दें कि पिछले 20 सालों में उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन सुपरहिट्स दिये हैं.
म्यूजिक की दुनिया के बादशाह भूषण कुमार ने कई फिल्मों के बेहतरीन साउंडट्रैक्स दिये हैं और साथ ही साथ कई यादगार मेलोडिज का भी निर्माण किया है. खासतौर से उन्होंने कई टैलेंटेड म्यूजिशंस और सिंगर्स को भी खूब मौके दिये हैं.
ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह के म्यूजिक ने भी धमाल मचाया है. फिल्म कबीर सिंह न सिर्फ अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्र्रदर्शन कर रही है, बल्कि इस फिल्म के संगीत ने भी खूब कमाल किया है. फिल्म के म्यूजिक को जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है. भूषण यह अच्छी तरह से जानते हैं कि अपने सिंगर्स, गीतकार और म्यूजिशियंस से उनका बेस्ट किस तरह लेना है.
ट्रेड एनलिस्ट्स का मानना है कि अब तक 271 करोड़ की बॉक्स आॅफिस पर कमाई करने वाली फिल्म कबीर सिंह जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली है।
कबीर सिंह में कुल 9 गाने हैं. फिल्म में मेलोडियस सांग मेरेहोनेया से लेकर बेख्याली जैसे गाने भी हैं।






