20 दिसंबर को रिलीज होगी ‘दबंग’ थ्री, सलमान खान ने किया ट्वीट, बताया चार भाषाओँ में होगी रिलीज़
चुलबुल पांडेय लोगों के दिलों उतरने वाले हैं। चुलबुल पांडेय यानि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ थ्री की तीसरे हिस्से की शूटिंग चल रही है और इस फिल्म में सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी! हालांकि इस फिल्म से स्टार किड सई मांजरेकर भी बॉलीवुड डेब्यू करेगी। हाल ही में सई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि सलमान खान द्वारा कई एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करवाया गया है और इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है। विलेन महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का. एक्ट्रेस सई दबंग 3 के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग फ़िलहाल जयपुर में हो रही है।
इस बार सलमान खान सई के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी अलर्ट हैं और वो नहीं चाहते है कि फिल्म के शूटिंग सेट से सई का कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो। अतः ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने दबंग 3 के शूटिंग सेट पर मोबाइल भी बैन कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी सलमान-सोनाक्षी के कुछ फोटोज खूब वायरल हुए थे। फिल्म की बात की जाए तो यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।





