मुंबई, 22 अगस्त 2019: भारत की प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में एक, ऊषा इंटरनेशनल ने सबमर्सिबल पंप की ड्यूराकिंग रेंज को लॉन्च किया है। इस नई रेंज के सबमर्सिबल पंप में कोई चीज अटकने, फंसने या जाम होने का खतरा नहीं रहता। इस पंप से 35 मिमी व्यास के ठोस कण भी आसानी से निकल जाते हैं। इस रेंज में ड्यूराकिंग के 050,100, 200, 200 टी और 300 टी के सबमर्सिबल वॉटर पंप शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार पानी में प्रतिकूल और कठोर माहौल में लंबी सर्विस देने के कारण वॉटर पंप के उपकरणों पर सीईडी (कैथोड इलेक्ट्रो डिपोजीशन) कोटिंग की जाती है, जिससे यह वॉटरपंप जंग प्रतिरोधक बन जाते है। यह पंप मजबूत स्टेनलेस स्टील से बनाए जाते हैं।
इलेक्ट्रिक फैंस और पंप्स के प्रेसिडेंट श्री रोहित माथुर ने नई रेंज के बारे में कहा, “आजकल ड्यूराकिंग जैसे वॉटर पंपों की जरूरत बढ़ती जा रही है क्योंकि यह वर्तमान में देश में अपशिष्ट प्रबंधन की जरूरतों के बड़े हिस्से को पूरा करते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की प्रकृति को देखते हुए, कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल टाउनशिप्स दिन पर दिन विकसित होती जा रही हैं। हॉस्पिटैलिटी का भी लगातार विकास हो रहा है। ऐसे में, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में इस रेंज मांग और लोकप्रियता और बढ़ेगी।”
बता दें कि इसकी रेंज 12,000 रुपये से शुरू होकर 25,000 रुपये तक है। इसमें पंप पर एक साल की वारंटी दी गई है और इनकी बिक्री भारत में ऊषा के शोरूम्स एवं डीलर्स के माध्यम से की जा रही है।






