लखनऊ, 31 अगस्त 2019: एपी सेन इंटर कॉलेज में आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के उत्पीड़न को रोकने के संबन्ध में जानकारी दी गई। इसका आयोजन लखनऊ अर्बन प्रोग्राम वर्ल्ड विजन इंडिया ने किया।

ओरिएंटेशन में मौजूद शिक्षकों और प्राचार्यो को बच्चों के विरुद्ध हिंसा व उत्पीड़न रोकने के लिए नियमों व कानूनों की जानकारी दी गई। यह बताया गया कि शिक्षकों व प्राचार्यो की सजगता से बच्चों को संरक्षण दिलाया जा सकता है।
ओरिएंटेशन में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता, एचएसओ अनिल, प्राचार्या उशोषी घोष,एस डी रॉओ,अरविंदर कौर सहित विभन्न कॉलेजों के शिक्षक व प्राचार्य मौजूद थे।






