Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, दिखेगा प्रियंका इफेक्ट

    By September 3, 2019 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    आंदोलनकारी नौजवानों, तेजतर्राऱ लोगों को मिलेगी जगह
    लखनऊ, 03 सितम्बर 2019: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट सुनायी दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन में तीन महीनों से चल रही ‘बड़ी ओवरहॉलिंग’ की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने निर्देश पर तैयार हो रही नयी प्रदेश कमेटी पिछली कमेटी के मुकाबले 10 गुना छोटी तो होगी ही साथ ही इसमें आंदोलन से निकले कई तेजतर्रार चेहरे नजर आएंगे।
    संगठन में बदलाव की प्रक्रिया में जुटे लोगों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवा, जमीनी, संघर्षशील और आंदोलनधर्मी चेहरे प्रमुख भूमिका में होंगे। इस नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की औसत आयु 38 से 40 वर्ष की रखी जाएगी। पहली बार नई प्रदेश कमेटी में कई संघर्षशील महिला चेहरों के साथ ही काम करने वाले और दौड़ने वाले लोगों को तरजीह दी जाएगी।
    भविष्य की राजनीति को देखते हुए दलित और पिछड़े वर्ग के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं को नेतृत्व में जगह मिलेगी।
    प्रियंका गांधी के फार्मूले के मुताबिक हर जिले में एक उपाध्यक्ष महिला होगी। संगठन में होने वाले इस व्यापक बदलाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा और उनकी सहमति ली गयी है।
    उप्र की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद शुरू किए संगठन की ‘बड़ी ओवरहॉलिंग’ की प्रक्रिया अब लगभग अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। बस तीन से चार  दिनों के भीतर ही एक नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन और गठन की प्रक्रिया घोषित की जाएगी।
    वरिष्ठ पार्टी नेताओं का कहना है कि नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हर एक व्यक्ति की ठोस ज़िम्मेदारी होगी और उसके जवाबदेही तय होगी। पहले प्रदेश कमेटी की घोषणा होगी और इसके तुरंत बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश नई जिला कमेटियों की घोषणा की जाएगी। इसी क्रम में जन-संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी भारी बदलाव घोषित किए जाएँगे।
    संगठन की ‘ओवरहॉलिंग’ की यही प्रक्रिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शुरू कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की टीम इस काम में लग गई है।  लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद ऊपर महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले तीन महीनों से सतत मीटिंगों का दौर जारी रखा। इस प्रक्रिया के यहत प्रियंका यूपी के हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलीं। एआईसीसी  सचिव व कुछ चुनिंदा नेताओं की चार टीमों ने प्रियंका गांधी के निर्देश पर जून महीने से ही हर जिले का दौरा करना शुरू किया।
    इन टीमों ने हर जिले में न्यूनतम 2-3 दिन रहकर मीटिंग्स और जाँच पड़ताल की।  इसके अलावा एक अन्य टीम ने अनौपचारिक स्तर पर हर जिले के संगठन, कामकाज, सक्रियता और जमीनी स्थिति की जाँच पड़ताल की। संगठन बनाने की प्रक्रिया में प्रियंका गांधी पूर्वी उप्र के संगठन के हर एक जिला अध्यक्ष, हर एक शहर अध्यक्ष, हर एक प्रत्याशी, हर एक प्रभारी से मिली।
    कांग्रेस प्रभारी महासचिव के टीम के एक सदस्य के मुताबिक प्रियंका गांधी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व अध्यक्षों, सभी पूर्व नेता विधानमंडल, सभी पूर्व मंत्रियों, सभी पूर्व सांसदों, सभी पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं से मिली। सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक सुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को छोटा करने एवं युवा लोगों को मौका देने और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सामने लाने की बात कही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश के संगठन में किए जा रहे बदलाव और आंदोलन के मुद्दों पर सहमति ज़ाहिर की।
    टीम प्रियंका का कहना है कि प्रदेश कमेटी में और जिला कमेटियों में सामाजिक संतुलन पर पूरा जोर देते हुए हर वर्ग से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गयी जबकि गरीब-वंचित तबक़ों से और दलित-पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग से नेताओं-कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा गया हैय़
    प्रदेश कमेटी के बाद यही प्रक्रिया अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चालू की गयी है।
    प्रदेश कमेटी की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की रूपरेखा पर काम हो रहा है। नेताओं का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी शुरू करते हुए इसी साल के भीतर 1 करोड़ नई सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।
    प्रियंका गांधी के नेतृत्व में व्यापक जन-सम्पर्क और जन-आंदोलन की तैयारी पर योजनाबद्ध ढंग से काम जारी है।

    Keep Reading

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026
    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    June 28, 2026
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading