पटना, 07 सितम्बर 2019: बैंक ऑफ इंडिया के 114 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया अनीसाबाद शाखा की ओर से बी एन कन्वेंट स्कूल संपतचक पटना के गरीब बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया अनीसाबाद के शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री राकेश कुमार, प्रबंधक श्री विकास कुमार और स्कूल के स्कूल के निदेशक श्री दिनेश राणा के साथ स्कूल के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। शिक्षकों ने बैंक ऑफ इंडिया की इस उपलब्धि के लिए ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वहीं, बैंक ऑफ इंडिया अनिशाबाद शाखा परिसर में शाखा के वरिष्ठ ग्राहक गोपी कांत झा एवं भूतपूर्व सांसद विजय सिंह यादव जी के कर कमलों से 114 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर ग्राहक बंधुओं को धन्यवाद भी दिया गया।






