भोजपुरी सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपनी आने वाली कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को मनोरंजन का जखीरा बताया। यह फिल्म इस सप्ताह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी। इस दिन नेशनल अवार्ड जीत चुके अभिनेता आयुषमान खुराना की एक बॉलीवुड फिल्म भी रिलीज होने वाली है, लेकिन निरहुआ का मानना है कि इससे उनकी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि दोनों अलग जोनर की फिल्में हैं और भोजपुरिया दर्शकों का प्यार ‘लल्लू की लैला’ को खूब मिलने वाला है।
निरहुआ ने कहा कि ‘लल्लू की लैला’ के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है, जिससे हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। फिल्म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू की ओर से भोजपुरिया दर्शकों से अपील करते हैं कि वे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें और अपना रिएक्शन दें। हम खासकर महिला दर्शकों से कहना चाहते हैं कि ‘लल्लू की लैला’ पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है, तो वे एक दम मिस न करें और फिल्म जरूर देखें। निरहुआ ने बताया कि फिल्म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि वर्ल्ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘लल्लू की लैला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। इसके को – प्रोड्यूसर सुशील सिंह और प्रकाश जैश हैं, जो खुद भी फिल्म में नजर आ रहे हैं।







