सरगुजा स्थित एमयूबीएसएस, जिसमें आदिवासी महिलाएं शामिल हैं, Amazon.in के मार्केट प्लेस में अपने उत्पादों को बेचने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला सहकारी समिति बनी
रायपुर, छत्तीसगढ़, 09 सितम्बर 2019: स्थानीय उद्यमिता के प्रति उत्साह को लेकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, सरगुजा स्थित महिला कोऑपरेटिव, महिला उद्यमी बहुद्देशीय सहकारी समिति (एमयूबीएसएस) लिमिटेड, ने प्रामाणिक और ग्रामीण उत्पादों की बिक्री के लिए भारत के अग्रणी ई-कॉमर्स बाजार Amazon.in के साथ साझेदारी करने वाली एमयूबीएसएस राज्य की पहली महिला कोऑपरेटिव बन गई है।
बता दें कि शुरुआत में सहकारी समिति बहु-उपयोगी, पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के बैग बेचेगा और बाद में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों का विस्तार करेगा। ये पर्यावरण-अनुकूल बैग आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किये गए हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर ग्रामीण बस्तियों में रहती हैं।

अमेजन इंडिया के साथ यह अपनी तरह की पहली ऐतिहासिक साझेदारी है जो न केवल उन्हें अपने उत्पादों के लिए अखिल भारतीय बाजार तक पहुंच बनाएगी, बल्कि ग्रामीण उद्यमियों के लिए उच्च आय पैदा करेगी और प्लास्टिक के स्थायी विकल्पों के उपयोग को भी बढ़ावा देगी। बिक्री से होने वाली आय अमेजन से ऑनलाइन हस्तांतरण के जरिये सीधे सहकारी समिति के खाते में जाएगी।






