Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा

    By September 16, 2019 Global NEWS 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएं और कर चोरी रोकने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश के सबसे ज्यादा उपभोक्ता मौजूद है। ऐसे में जीएसटी का सर्वाधिक संकलन यहां पर होना चाहिए। जीएसटी में टैक्स कलेक्शन बढ़ने से राजस्व संग्रह में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका लाभ राज्य को मिलेगा। उन्होंने मुख्य सचिव को राज्य के राजस्व संग्रह की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को वर्ष 2019-20 के कर राजस्व के लक्ष्यों के विषय में अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 एवं वैट, आबकारी, स्टाम्प एवं निबन्धन, परिवहन, ऊर्जा और भू-राजस्व मदों के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जुलाई, 2019 तक 41202.86 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है।
    करेत्तर राजस्व के तहत भूतत्व एवं खनिकर्म, सिंचाई (मुख्य, मध्यम व लघु), वानिकी तथा वन्य प्राणी, पुलिस, लोक निर्माण (सड़क व सेतु), लोक निर्माण (आवास), लोक निर्माण कार्य विभाग, आवास (नजूल भूमि की बिक्री), श्रम तथा रोजगार, फसल कृषि कर्म तथा अन्य प्राप्तियों के तहत जुलाई, 2019 तक 1982.02 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हो चुकी हैै।
    मुख्यमंत्री जी ने कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस राजस्व से ही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करती है। उन्होंने आबकारी विभाग को कर संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके तहत टैªक एण्ड टेªस व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री जी ने स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग को राजस्व संग्रह की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कर संग्रहण के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए।
    उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से इस कार्य में तेजी भी आएगी और कर चोरी भी रुकेगी। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वह अपने बस अड्डों का विकास हवाई अड्डों की तरह करे और इनका वाणिज्यिक उपयोग करते हुए इनसे अपनी आय बढ़ाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अनुबन्धित बस को एक अच्छा रूट और एक सामान्य रूट आवंटित किया जाए। इससे परिवहन विभाग की राजस्व प्राप्तियां बढ़ेंगी। उन्होंने परिवहन विभाग को सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
    ऊर्जा विभाग की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के लिए राजस्व वसूली के लक्ष्य तय किए जाएं। यदि किसी फीडर का लाइन लाॅस वर्ष 2017 की तुलना में बढ़ा है तो सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिजली चोरी की शिकायतों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लायी जाए।
    मुख्यमंत्री जी ने खनन, भू-राजस्व, मण्डी परिषद, सिंचाई, वन, लोक निर्माण विभाग, आवास (नजूल भूमि की बिक्री), श्रम तथा रोजगार तथा फसल कृषि कर्म से सम्बन्धित राजस्व संग्रह को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को अपने स्तर पर राजस्व संग्रह की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तकनीक के इस्तेमाल के भी निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्य सचिव डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  एसपी गोयल, प्रमुख सचिव परिवहन  अरविन्द कुमार, श्रम आयुक्त  सुधीर बोबडे, परिवहन आयुक्त धीरज साहू, सचिव वित्त भुवनेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
    – डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    1 Comment

    1. Del on December 16, 2020 8:12 pm

      You’re so interesting! I don’t believe I have read
      through a single thing like that before. So nice to discover somebody
      with a few unique thoughts on this topic.
      Seriously.. thank you for starting this up. This website is something that’s needed on the internet, someone with a little originality!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading