Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    गुड न्यूज़: लखनऊ पुस्तक मेला तीन दिन के लिए और बढ़ा

    By September 29, 2019Updated:September 29, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    औपचारिक समारोह में सम्मानित हुए मेले के सहयोगी

    लखनऊ, 29 सितम्बर 2019: राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में 20 सितम्बर से जारी राष्ट्रीय पुस्तक मेला तीन दिन आगे बढ़ गया। औपचारिक समापन समारोह में गांधी जयंती तक मेला बढ़ाये जाने की घोषणा होते ही पुस्तक प्रेमियों के चेहरे खिल उठे। उमड़ते-घुमड़ते मेघों के बीच आज मेले में आज बराबर कार्यक्रम चले। रायबरेली से आये पुस्तक प्रेमी राजेश विक्रम ने बताया कि वर्षा के बावजूद वे मेले में तीन बार आए और करीब 38 सौ की किताबें खरीदीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चुनिंदा प्रकाशकों, प्रमुख सहयोगियों को यहां आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

    बिन्दु जैन के संचालन में चले समारोह में मण्डलायुक्त मुकेशकुमार मेश्राम ने किताबों का महत्व बताने के साथ आयोजन को सराहते हुए कहा कि अब बुके नहीं ‘बुक’ से ही स्वागत करना श्रेष्ठ है। उपहार में भी किताबें दें। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.भट्ट ने कहा कि हर पुस्तक हमें कुछ न कुछ प्रेरणा देती है। संरक्षक मुरलीधर आहूजा ने कहा कि किताबें हमें कठिन समय में राह सुझाती हैं। प्रमुख सहयोगियों में किरन फाउण्डेशन के विशाल श्रीवास्तव, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन के राजवीर रतन, रचनाकार डा.अमिता दुबे, लोक नृत्यांगना ज्योति किरन रतन इत्यादि को सम्मानित किया गया।

    इससे पहले उपाध्याय गुप्ति सागर मुनि की दो पुस्तकों ‘365 अच्छे काम’ व ‘सफलता के दस कदम’ का लोकार्पण हुआ। संयोजन मनोज सिंह चंदेल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति और मेले में आए प्रकाशकों के सहयोग के बाद आगे बढ़ा मेला अब दो अक्टूबर तक यहां जारी रहेगा।

    मुख्य साहित्यिक मंच पर स्नेह वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से वरिष्ठ साहित्यकारों इतिहासविद् योगेश प्रवीन, रत्ना बापुली रत्ना, डा.अमिता आदि कई रचनाकारों को स्मृतिचिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में स्नेहलता की पुस्तक कस्तूरबा गांधी का विमोचन हुआ। संयोजक ज्योति किरन रतन के संयोजन में हुई प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया तो ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन व लोक आंगन के सौजन्य से हुई लोकनृत्य कार्यशाला के प्रशिक्षकों लक्ष्मी जोशी, सुबोध पाण्डेय, रेखा सिंह व लोक संस्कृति शोध संस्थान के प्रतिनिधियों को कला वसुधा पत्रिका, कुछ पुस्तकें व पौधे प्रदान किये गये।

    आज की शाम कथक के नाम भी रही। गुरु अर्जुन मिश्र, अनुज मिश्र व सुरभि सिंह की शिष्याओ ईशा रतन-मीशा रतन ने ताण्डव से सजी शिव स्तुति और तराने पर दर्शनीय कथक युगल रूप में प्रस्तुत किया। यहां मंच विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। इसके साथ ही अनेक बच्चों ने यहां गीत, संगीत व नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां दीं।

    #सत्रहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading