Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    प्रणमी मंडल बनीं ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक फाइनल की विजेता

    By September 30, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637

    इंदौर, 30 सितम्बर 2019: ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित ‘ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक’ सीजन वन के फाइनल मुकाबले में सिंगिंग, डांसिंग, स्टैंडअप कॉमेडी जैसी अलग-अलग प्रतिभाओं के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला. कैफ़े भड़ास पर हुई इस फाइनल लड़ाई में लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल से प्रेरित युवा सिंगर प्रणमी मंडल ने बाजी मारी. मशहूर हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक के फेमस गाने एव्री नाइट्स इन माई ड्रीम्स पर उम्दा परफॉरमेंस देकर प्रणमी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया और अंत में पहला स्थान हासिल कर ओपन माइक पहला कप अपने नाम किया.

    वहीं दूसरे स्थान पर रहे वेस्टर्न डांस में महारत रखने वाले मोहित पाठक ने तीन प्रतिभागियों को पीछे छोड़ सेकंड रनरअप का ख़िताब जीता. इसके अलावा तीसरे स्थान पर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक तोमर जो पोलो नाम से अधिक प्रसिद्द हैं, ने बाजी मारी.

    ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक में ख़ास बात यह रही कि इसमें पांच प्रतिभागियों को अंतिम राउंड तक जाने का मौका मिला. ट्रूपल डॉट कॉम ने इन पाँचों हुनरमंद बच्चों को लम्बे समय तक साथ चलने के वादे के साथ सम्मानित किया. चौथे स्थान पर प्रतिभाशाली डांसर अवधि बड़जात्या को जगह मिली, जबकि पांचवे स्थान पर कब्ज़ा ज़माने में गहरी सोच की धनि युवा कवियत्री गौरी गुप्ता ने बजी मारी. इस मौके पर डांसिग के लिए सोनम शर्मा, कविता पाठ के लिए कनुप्रिया सत्तन तैलंग और सिंगिंग कैटेगरी में रोहित सिंह चंदेल ने निर्णायकों की भूमिका निभाई. साथ ही इस दौरान ट्रूपल चैनल के को-फाउंडर श्री अतुल मलिकराम भी मौजूद रहे.

    इस मौके पर अतुल मलिकराम ने कहा कि, हमने ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक के जरिए सतत चलने वाली प्रक्रिया की शुरुआत की है. इसके माध्यम से नए टैलेंट को एक प्रभावशाली मंच देने की कोशिश की जा रही है. इसके अतिरिक्त चैनल हेड रोहित सिंह ने बताया कि हमें पहले सीजन में तीन बेहतरीन प्रतिभाएं मिली हैं जो सिंगिंग, डांसिंग और कॉमेडी में अच्छी पकड़ रखते हैं. हम इसे लगातार जारी रखेंगे ताकि नई प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफार्म मिल सके.

    पहले स्थान पर रही प्रणमी के मुताबिक, ” ये मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है क्योंकि ये पूरा मुकाबला काफी चैलेंजिंग था और मुझे भरोसा है कि मैं ट्रूपल डॉट कॉम के माध्यम से एक मुकाम हासिल करुँगी.”

    ट्रूपल डॉट कॉम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है जो राजनीति और जमीनी मुद्दों से जुड़ी ख़बरों पर तगड़ी पकड़ रखने के लिए जाना जाता है. ट्रूपल मौजूदा समय में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी बात पंहुचा रहा है. ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस ओपन माइक प्रतियोगिता में विजय होने वाले प्रतिभागी को ट्रूपल की तरफ से 50,000 रुपए की कीमत तक के उपहार दिए जाएंगे। जिनमें प्रथम विजेता के नाम की वेबसाइट व अन्य प्रतिभागियों के लिए मीडिया कवरेज जैसे प्रैक्टिकल उपहार शामिल हैं.

    #'ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक' #कैफ़े भड़ास

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading