लखनऊ, 16 अक्टूबर, 2019: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशीय चेयरमैन सहित स्टेट कोआर्डिनेटर, सचिव एवं सोशल मीडिया की टीम की घोषणा की गयी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्वी उत्तर प्रदेश चेयरमैन रेहान खालिद ने बताया कि स्टेट कोआर्डिनेटर एवं कार्यालय प्रभारी के पद पर शाहनवाज खां, कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद काजिम, स्टेट कोआर्डिनेटर के पद पर नीलम स्विंग, हसन मेंहदी, आसिम मुन्ना, मलिक मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद फरीद एवं जुल्फिकार खान ‘जुल्फी’ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी प्रकार प्रदेश सचिव के पद पर डाक्टर खलील उल्लाह, सरफराज अहमद, अरूण डाली, सबीहुल हसन, डाक्टर मुमताज अहमद, मजहर अली, गुलजार अख्तर, शैलेन्द्र जैन एवं चौधरी शोएब अहमद ‘सिब्बू’ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री खालिद ने बताया कि सोशल मीडिया में सहप्रभारी का दायित्व निसार इलाही, मोहम्मद तलहा एवं जियाउद्दीन को सौंपा गया है।







