भारत की बेहतरीन ज्वेमलरी चेन, ओर्रा, ने विशेष रूप से पुरुषों के लिए प्लेटिनम ज्वेजलरी का एक आकर्षक रेंज पेश किया है। ओर्रा मेन ऑफ प्लेोटिनम के नये कलेक्श न को “शौर्य” नाम दिया गया है, जिसे आज के पुरुष के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नया कलेक्शमन प्लेमटिनम को रोज गोल्ड के साथ जोड़ता है, जो उसके विभिन्न पहलुओं को उजागर करता है। यह पुरुष के उस कैरेक्टर को सामने लाता है, जो मजबूत है और साहस, दृढ़ता और ठोस विश्वास जैसी वैल्यूर का समर्थक है। अन्य पहलुओं में विनम्रता और लोगों को साथ ले चलने की क्षमता जैसे सॉफ्ट वैल्यूप का प्रतिनिधित्व करना शामिल है।
प्लेटिनम, दुनिया भर में केवल कुछ चुनिंदा जगहों में पाया जाता है, और यह दुर्लभ है और पूरी तरह से उन दुर्लभ वैल्यू का प्रतीक है जो कुछ ही पुरुषों में मिलते हैं।
इस कलेक्शन में ज्वेलरी की 46 किस्में शामिल हैं, जिनमें नेकवियर (चेन और डॉग टैग), ब्रेसलेट, अंगूठियां, सिक्खी कड़ा मौजूद हैं। ये सब ओर्रा की अनूठी तकनीक के साथ डिजाइन किये गये हैं। ज्वेलरी बेहद लाइट वेट है और किसी भी परिधान के साथ फिट हो सकती है।







