लखनऊ, 06 दिसंबर, 2019: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज राजभवन में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने संविधान दिवस पर राज्य विधान मण्डल के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण पर पारित धन्यवाद प्रस्ताव की प्रति भेंट की। पन्द्रह से उन्नीस जनवरी तक लखनऊ में होने वाले कामनवेल्थ संसदीय सम्मेलन होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।







