Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    फैक्ट्री में मरने वाले मजदूरों के परिवारों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

    By December 12, 2019Updated:December 12, 2019 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

     मौत की फैक्ट्री में सस्ती जानों का अंत

    43 लोगों की तरह आग की लपटों में जान गवाने वाला एक था मुशर्रफ़। जिस वक्त उसके सामने मौत खड़ी थी उस वक्त अपने बचपन के दोस्त मोनू अग्रवाल से मोबाइल फोन पर बात करते मुशर्रफ की आवाज का आडियो वायरल हुआ। सुन कर सबका कलेजा कांप गया। इस कंपन ने तमाम छुपे हुए सच के अहसासों को जगा दिया।

    बता दें कि दिल्ली की अनाजमंडी में बीते रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई। मरने वाले मजदूर थे जिनमें से अधिकतर यूपी और बिहार के थे। इस भयानक हादसे ने दिल्ली में 13 जून, 1997 के उपहार हादसे की याद ताजा करा दी जिसमें ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में आग की घटना से 59 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। अभी इसी साल करोलबाग के होटल में भी आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा भी ऐसे छिटपुट हादसे होते रहते हैं जिनमें लोगों की जान जाती है।

    पता चला है कि अनाजमंडी की जिस इमारत में आग लगी, वहां अवैध रूप से कारखाना चल रहा था जिसमें प्लास्टिक और कागज से चीजें बन रही थीं। आग लगने की वजह बिजली के तारों का गरम होकर जल उठना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी वजह कोई दूसरी भी हो सकती है क्योंकि बिजली के मीटर तो सही हालत में पाए गए हैं। अभी तो इसकी छानबीन चल रही है।

    बताया जा रहा है कि आग लगने के समय कारखाने की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद थे, इसलिए ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। जो लोग बाहर नहीं निकल पाए वे झुलस गए। वैसे अभी तक दिल्ली में जो भी बड़ी आग लगने की दुर्घटनाएं हुईं हैं, वे चाहे अवैध रूप से चलाए जा रहे कारखानों में हों या किसी होटल या बाजार आदि में, सबकी वजह यही देखी गई कि इस तरह छोटे पैमाने पर चलाए जाने वाले कारखानों में अक्सर आग लगने या भूकंप आदि की स्थितियों में सुरक्षा मानकों के लिहाज से निकास, अग्निशमन यंत्र, बिजली के तारों आदि पर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता। जाहिर है कि संबंधित महकमे इस तरह की लापरवाहियों की अनदेखी करते हैं या फिर सांठगांठ या रुतबे के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।

    प्रशासन की लापरवाही वहां भी दिखती है जहां बहुत से कारखाने सघन रिहाइशी इलाकों में चलते रहते हैं, जहां यदि किसी इमारत में आग लग जाए तो वह बड़े हादसे में तब्दील हो जाती है। अनाजमंडी के इस हादसे में भी कारखाने के मालिकों और प्रशासन की इसी लापरवाही की वजह से 43 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। देश की राजधानी में हो रहे ऐसे भयानक हादसे बेहद चिंताजनक और विचलित करने वाले हैं। अब इस तरह के हादसे दुहराए न जा सकें, इसलिए अब केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की जिम्मेदारी है कि दोनों सरकारें मिलकर दिल्ली के ऐसे कारखानों को लेकर कोई व्यावहारिक नीति बनाएं।

    • जी के चक्रवर्ती 

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading