Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल द्वारा पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के लिए अधिसूचना जारी

    By December 13, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    • 10 दिसंबर से 30 अगस्त तक चलेंगी चुनाव प्रक्रिया
    • नागालैंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विश्वात्मा नागालैंड रवाना

     

    लखनऊ, 13 दिसंबर, 2019: वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो गयी। यह प्रक्रिया बूथ स्तर से पार्टी के केंद्रीय स्तर तक चलेगी। पार्टी के सभी 19 स्तरों पर चुनावों की प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। 30 अगस्त को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी और चुनावों की विस्तृत रिपोर्ट चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के मुखिया श्री भरत गांधी ने रंगिया में पार्टी के जिला और ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करते हुए दिया।

     विदित हो कि वोटर्स पार्टी के असम प्रदेश में समर्थकों और प्राथमिक सदस्यों की काफी बड़ी संख्या है। इसलिए पार्टी ने हरिदत्त-वीरदत्त भवन, रंगिया मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया समझाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे स्वयं पार्टी के नीति निर्देशक श्री विश्वात्मा भरत गांधी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी चुनाव प्रक्रिया और पार्टी संविधान के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों की अधिक संख्या को देखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अलग-अलग जनपदों के जिला और ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों के लिए 2 दिन चलेगा। 

    पार्टी की असम प्रदेश कमेटी की ओर से जारी प्रैस विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी है कि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल एक अंतर्राष्ट्रीय पार्टी है। इसलिए पार्टी में 19 स्तरों पर संगठन काम करता है। इसी कारण चुनाव की यह प्रक्रिया लंबी चलेगी। 

    वीपीआई में बूथ, गाँव, सैक्टर, सर्कल, ब्लॉक, जिला, विधानसभा, लोकसभा, 2 लोकसभा (ग्राम सभा), 3 लोकसभा (परिवार सभा), 4 लोकसभा (जनसभा), प्रदेश, देश, वतन (महाद्वीप के सभी पड़ोसी देशों का समूह), प्रराष्ट्र (अर्द्ध विश्व के देशों का समूह), राष्ट्रीय (पूरी धरती के देशों का समूह), केंद्रीय समिति तथा नीति निर्देशक स्तर पर चुनाव प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इसके लिए पार्टी ने चुनावों की तारीख के विस्तृत कार्यक्रम के साथ अधिसूचना जारी की है। पार्टी की अधिसूचना जारी होते ही पार्टी की सभी समितियों और साधारण सभाओं के सदस्य कार्यवाहक के रूप मे कार्य करने लगेंगे।

     विश्वात्मा भरत गांधी पार्टी के असम के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के बाद नागालैंड  चले गए जहां वह नागालैंड प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को 3 दिन तक प्रशिक्षित करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद विश्वात्मा भरत गांधीजी वापस आसाम आएंगे और बरपेटा में राजनीति सुधारकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को 16 से 19 दिसंबर के बीच संबोधित करेंगे। 20 से 23 दिसंबर के बीच में रंगापारा में राजनीति सुधारकों के दूसरे प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे।

    #वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading