भोजपुरी गाना “मेरे बाबू ने खाना खाया” इन दिनों टॉप ट्रेंड में चल रहा है। जिसे एक सप्ताह में 5 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देखा है। बता दें कि इस वायरल गाने को भोजपुरी सुपर स्टार यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा ने गाया है। साथ ही इस गाने के वीडियो में भी दोनों स्टूडियो में गाते नजर आये हैं।

यश कुमार और निधी झा का ये गाना रिलीज होते ही टिकटोक पे ट्रेंडिंग में आ गया। यह गाना 13 दिसंबर को यश कुमार के अपने चैनल यश कुमार इंटरटेंमेंट पर रिलीज किया था।







