पेट्रोल–डीजल 13 माह के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल 1 पैसे बढ़कर 75.25 के स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली, 03 जनवरी, 2020: मंहगाई की मार से परेशान देशवासियों के लिए एक बुरी खबर और है। देश में गुरुवार को देश में पेट्रोल–डीजल के दाम बढकर 13 महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन के अनुसार‚ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 75.25 रुपए प्रति लीटर बिका जो 24 नवम्बर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
इस बीच डीजल की कीमत भी 14 पैसे बढकर 21 नवम्बर 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 68.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।







