Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मायावती एसी में बैठकर करतीं गरीबों की राजनीति, खुद क्यों नहीं गयीं राजस्थान: भाजपा

    By January 3, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, नेहरू परिवार और बसपा प्रमुख मायावती दोनों एक जैसे

    बसपा प्रमुख मायावती हमेशा गरीबों की मसीहा बनती हैं, लेकिन राजनीति सिर्फ एसी में ही बैठकर करती हैं। कभी गरीबों का दर्द उनके पास जाकर जानने की कोशिश नहीं की। यही स्थिति राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर भी है। वे प्रियंका और सोनिया गांधी को तो वहां जाने, सीएम को बर्खास्त करने की बार-बार याद दिला रही हैं लेकिन खुद अपना डेलिगेट्स भी वहां भेजने की कोशिश नहीं की। आज जनता बसपा और कांग्रेस दोनों के ढ़ोंग से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कही।

    उन्होंने कहा कि बसपा का यह टीस दरअसल कोटा में बच्चों की मौत का नहीं है। वहां पर बसपा के समर्थन से ही बनी कांग्रेस की सरकार और उसके बाद सभी बसपा विधायकों को कांग्रेस द्वारा अपनी पार्टी में शामिल कर लिए जाने की कांग्रेस से दुश्मनी को निभा रही हैं। यही कारण है कि वे बार-बार कांग्रेस को घेर रही हैं, जबकि कांग्रेस और बसपा दोनों ही एसी में बैठकर राजनीति करने वाली पार्टियां हैं। बसपा प्रमुख का तो हमेशा से रिकार्ड रहा है कि वह कभी भी कहीं घटना स्थल पर जाने की कोशिश नहीं की। यदि वे हकीकत में कांग्रेस का विरोध करने वाली होती तो वे खुद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को समर्थन देतीं।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बसपा प्रमुख और कांग्रेस को हमदर्दी भाजपा से सीखनी चाहिए। राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार से भाजपा ने वहां निरीक्षण करने के लिए अपना डेलीगेट्स भेजा। वहां की स्थिति के बारे में पल-पल की खबर रख रही है। अपनी तरफ से जो भी संभव है, वहां कार्यकर्ता भी कर रहे हैं।

    भाजपा प्रवक्ता का यह बयान मायावती द्वारा शुक्रवार को आए ट्वीट “ ऐसे में कांग्रेस का लगभग 100 माओं की कोख उजड़ जाने पर केवल अपनी नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहाँ अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिये। तो यह बेहतर होगा। वरना वहाँ और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।” के बाद आया है।

    Keep Reading

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    April 22, 2026
    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    April 22, 2026
    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    April 22, 2026
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading