Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मुग़ल शैली के आरंभिक चित्रकार फारुख बेग

    By January 4, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,766

    सुमन सिंह

    मुग़ल शैली के बारे में हम जानते हैं कि भारत में इसके विकास में पर्शियन चित्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। हालाँकि भारतीय परंपरा में लघुचित्र शैली के पालकालीन साक्ष्य मौजूद हैं। जबकि माना तो यह जाता है कि यह परंपरा गुप्त काल से ही चली आ रही थी। बहरहाल यहाँ हम चर्चा कर रहे हैं मुग़ल शैली के आरंभिक चित्रकारों में से एक फारुख बेग और उनके कालजयी चित्रों की। चित्रकार फारुख बेग (1545 -1619 ) का जन्म ईरान में कलमीक संप्रदाय वाले परिवार में हुआ था, जिन्होंने कला का प्रशिक्षण खुरासान में प्राप्त किया था। भारतीय उप महाद्वीप में आने के बाद सबसे पहले उन्होंने सम्राट अकबर के सौतेले भाई मुहम्मद हकीम के दरबार में काबुल में काम करना शुरू किया। मुहम्मद हकीम की मृत्यु के बाद, वह दिसंबर 1585 में दिल्ली चले गए। उन्होंने अकबर के कंधार अभियान में भाग लिया। उन्होंने 1585 से 1590 के बीच मुगल राजघराने और बीजापुर की सल्तनत के लिए कई चित्रों पर काम किया।

    ऐसे विवरण मिलते हैं कि फ़ारूख बेग को बेग की यह उपाधि अकबर की देन थी, क्योंकि इससे पहले के कुछ विवरणों में उनका जिक्र फ़ारूख हुसैन के तौर पर मिलता है। 1585 में, लाहौर में अकबर की सेवा करते समय, उन्हें फर्रुख बेग के रूप में प्रशंसित किया गया था। 1590 तक, यह चित्रकार बीजापुर के इब्राहिम शाह उर्फ़ आदिल शाह द्वितीय के दरबार से जुड़ा हुआ था, जहाँ के उस समय के कवियों द्वारा फ़ारूख बेग के आश्चर्यजनक कौशल की प्रशंसा की गई थी। 1609 में, वह जहाँगीर के संस्मरणों में “अपनी उम्र के एक व्यक्ति के रूप में” दिखाई दिए। ऐसा लगता है कि उन्होंने जिस स्पष्ट स्वतंत्रता का आनंद लिया, वह उनकी प्रतिभा के अनुरूप था।

    फारुख बेग ने अकबर के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बाबरनामा (1589) और अकबरनामा के पहले सचित्र संस्करण (शायद 1589–90) में योगदान दिया। उनकी पेंटिंग सूरत में अकबर का प्रवेश उस उल्लेखनीय पांडुलिपि की सबसे बड़ी रचनाओं में से एक है। उनके बीजापुर सोजर्न ने मुगल भारत में अभूतपूर्व चित्रों की एक श्रृंखला का निर्माण किया। इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय के सैर वाले चित्र में, उन्होंने स्वेच्छा से फ़ारसी लैंडस्केप पेंटिंग के तौर-तरीकों को नए संयोजन के साथ प्रस्तुत किया।

    फारुख बेग ने परिप्रेक्ष्य (पर्सपेक्टिव) के नाममात्र तत्वों को भी नजरअंदाज कर दिया और इसके बजाय सतह की सजावट को अपने अत्यधिक व्यक्तिवादी, विलक्षण शैली में सर्वोपरि माना। एक चित्र जिसमें एक व्यक्ति लम्बी छड़ी के सहारे टेक लगा रखी है को उनका व्यक्तिचित्र समझा जाता है। बादशाह अकबर के सूरत शहर में प्रवेश का चित्र उनके बहु प्रशंसित कृतियों में से एक है।

    • singhh63.blogspot.com से साभार

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    4,582 students received degrees and 66 were awarded gold medals at the REVA University convocation ceremony.

    REVA यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 4,582 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 66 को गोल्ड मेडल

    November 23, 2026
    'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.

    यूपी के आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ‘रियलिटी चेक’: योगी सरकार ने शुरू कराया विशेष ऑडिट, 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 23, 2026
    Beverages will be chilled in just 1 to 4 minutes: Godrej introduces advanced 'InstaCool' solution

    महज 1 से 4 मिनट में चिल्ड होंगे पेय पदार्थ: गोदरेज ने पेश किया आधुनिक ‘इंस्टाकूल’ समाधान

    November 23, 2026
    ‘The White Truth’ will uncover the secrets hidden behind the crime.

    ‘सफेद सच’ खोलेगी जुर्म के पीछे छिपे राज़

    November 23, 2026
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading