Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    टीवी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ट्राई ने चैनलों का दाम घटाने का किया ऐलान

    By January 14, 2020 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604
    • 130 रूपए में 100 चैनल के साथ मिलेंगे 200 फ्री चैनल
    • एक मार्च 2020 से लागू की जाएगी ट्राई की नई व्यवस्था

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डीटीएच ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए चैनलों के अधिकतम खुदरा मूल्य को 19 रुपए से कम कर 12 रूपए करने के साथ ही अब 138 रूपए में 100 चैनल के स्थान पर 200 फ्री टू एयर चैनल देने का प्रावधान किया है।

    ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने सोमवार को एक संवददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि यह नई व्यवस्था एक मार्च 2020 से लागू होगी। आपरेटरों को चैनलों का टैरिफ 15 जनवरी तक जारी करने के लिए कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि एक चैनल के अधिकतम मूल्य बुके में दिये जाने वाले चैनलों के कुल मूल्य से अधिक नहीं हो सकता है। बुके में शामिल कुल चैनलों की तुलना में एक चैनल का शुल्क प्रति चैनल विभाजित करने पर डेढ गुना से अधिक नहीं होना चाहिए। अब कोई भी चैनल 12 रूपए या उससे कम मूल्य के चैनल बुके का हिस्सा होगा।

    उन्होंने कहा कि कुछ आपरेटरों ने कुछ चैनलों के शुल्क में 200 फीसद तथा कुछ के मूल्य में शत प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। आमतौर पर मूल्य में 40 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन अब एयर- टू फ्री चैनलों की संख्या बढ़ाये जाने से उपभोक्ताओं को कम शुल्क चुकाना होगा। इस एयर- टू फ्री चैनल में दूरदर्शन के 25 चैनल शामिल है।

    शर्मा ने कहा कि एक घर में एक से अधिक टीवी होने पर केबल आपरेटर द्वारा ग्राहकों से नेटवर्क क्षमता शुल्क के रूप में अधिक शुल्क वसूल करने की शिकायतें मिली हैं। ट्राई ने अब इसके लिए भी शुल्क तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में एक से अधिक टीवी कनेक्शन हैं ऐसे घरों में दूसरे और अतिरिक्त टीवी कनेक्शन के लिए अधिकतम 40 प्रतिशत शुल्क ही लगेगा।

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading