शर्ली सेतिया, अभिमन्यु दासानी के अपोजिट फिल्म ‘निकम्मा’से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है , वह हर उस क्षेत्र में खरी उतरी है जिसमे उन्होंने अपना हाथ आज़माया हैं। YouTube सनसनी शर्ली सेतिया ने हाल ही में ट्रेंडिंग सांग मुकाबला पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है जिसमे वह कमाल के कोरियोग्राफर विवेक दाधीच के साथ दिखाई दें रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा कर रख दी है। हर कोई उनके स्टेलर मूव्स और क्यूट लुक को पसंद कर रहा है।

बता दें कि शर्ली वर्सेटाइल कलाकार है और कभी भी सोशल मीडिया पर अपने स्किल्स को दिखाने का मौका नहीं छोड़ती हैं। सिंगर अपनी शानदार मेलोडी आवाज के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी पहचान बना रही है और उसे दर्शकों से बहुत सराहना और प्यार मिल रहा है। हम उनकी डेब्यू फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी।







