फरवरी का रोमांटिक महीना है और इस समय वैलंटाइन्स वीक चल रहा है और बॉलिवुड के कपल अपने तरीके से सेलिब्रेशन की तैयारी में लगे हैं। इस क्रम में ऐक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने वैलंटाइन्स डे पर अपना प्लान शेयर किया है। दोनों इसको लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके लिए खास तैयारी की है।
पति डेनियल वेबर के अनुसार मैं ढाका जा रहा हूं और फिर घर आऊंगा। मैं अपनी प्यारी वाइफ को डिनर पर ले जाना वाला हूं क्योंकि मैं दिन का फर्स्ट हॉफ याद कर रहा हूं, लेकिन मैंने इस बात के लिए श्योर कर लिया है।
सनी लियोनी ने कहा कि दिन का फर्स्ट हॉफ वह अपने तीनों बच्चों निशा, नोहा और अशर के साथ बिताएंगी। इसके साथ उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताने के बाद पति के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगी।
सनी लियोनी ने कहा कि शादी में प्यार का मतलब है खुशहाल पत्नी, खुशहाल जीवन। बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि वह जनवरी, 2009 से डेनियल के साथ शादी करके खुश हैं।
उनके पति का कहना है कि निश्चित रूप से समझौता करना होता है। सनी लियोनी के वर्कफंट की बात की जाए तो वह फिल्म ‘कोका कोला’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी लियोन के अलावा मंदाना करीमी भी हैं। इस फिल्म के अलावा सनी लियोन साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम कर रही हैं।







