लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। महंगाई भत्ता (डीए) 3 प्रतिशत बढ़ाकर 60% से 63% कर दिया गया है।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए?
बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इसका भुगतान नवंबर 2026 के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
किसे मिलेगा लाभ?
- राज्य के नियमित कर्मचारी
- सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी
- शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी
- कार्यप्रभारित कर्मचारी
- यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत पदधारक
- प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इस फैसले से सीधा लाभ पहुंचेगा।
चार महीने के एरियर का क्या होगा?
1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक के बढ़े हुए डीए का एरियर जीपीएफ और एनपीएस खातों में जमा किया जाएगा।
जीपीएफ से जुड़े कर्मचारियों के एरियर की राशि आयकर एवं सरचार्ज की कटौती के बाद उनके भविष्य निधि खाते में डाली जाएगी। यह राशि 1 नवंबर 2027 तक खाते में रहेगी। विशेष परिस्थितियों में अंतिम प्रत्याहरण के नियम लागू होंगे।
बता दें कि योगी सरकार का यह कदम दीपावली पर कर्मचारियों के लिए राहत और उत्साह दोनों लेकर आया है।







