Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    लायंस सम्मेलन में सकारात्मक सन्देश

    By March 1, 2020Updated:March 1, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने अपना ग्यारहवा इंस्टालेशन समारोह मनाया। इसमें ब्रह्मकुमारीज की बहन स्वर्णलता ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया। बताया गया कि व्यक्ति दूसरे ने विषय में बहुत कुछ जनता है, जानने का प्रयास करता है। इसमें उंसकी रुचि भी होती है। लेकिन आध्यात्म का प्रारंभ अपने को जानने से होता है। व्यक्ति इसी से बचने का प्रयास करता है। अपने को केवल स्वार्थ भावना से नहीं समझा जा सकता। इसके लिए यह समझना चाहिए कि हम समाज को क्या दे सकते है। व्यक्ति से ही परिवार,परिवार,समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।

    व्यक्ति जब श्रेष्ठता की शुरुआत अपने से करता है तो परिवार से लेकर राष्ट्र और मानवता सभी का कल्याण होता है। भौतिक जगत में बहुत उपलब्धियां हुई है। लेकिन व्यक्ति केवल भौतिक सुविधाओं के लिए नहीं है। अपने को समझते है तो आत्मतत्व का बोध होता है। यहीं से परमात्मा की तरफ बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हमारे ऋषियों ने चार पुरुषार्थ बताए है। धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष। जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष की तरफ बढ़ना होता है। अन्य सभी क्रियाकलाप इसी भावना से प्रेरित होनी चाहिए।

    यह मान्यता है कि अध्यात्म का मार्ग कठिन है। लेकिन ग्रहस्थ जीवन मे आध्यात्म को सहज व सरल रूप में शामिल किया जा सकता है। घर बड़ा भले न हो उसमें शांति व सौहार्द होना चाहिए। गुस्सा होने से पहले व्यक्ति शांत होता है। गुस्सा के बाद वह फिर शांति चाहता है। इसका अर्थ है कि शांति का भाव व्यक्ति में स्थायी रूप से रहता है। इससे व्यक्ति का हित होता है। गुस्सा अवगुण है। यह अस्थाई तत्व है। लेकिन अंततः नुकसान पहुंचाता है। आत्मा अजर अमर है। आज जो जीवन है उसके पहले भी जीवन रहा होगाआगे और जीवन होगा। यह सब अपने नियंत्रण या इच्छा से नहीं होता। व्यक्ति यह निर्णय नहीं कर सकता कि उसका जन्म कहा होगा। लेकिन विवेक से कर्म कर सकता है।

    गीता में भगवान कहते है कि सभी कर्म हमको समर्पित करता चल। अब प्रभु को अच्छी वस्तु ही अर्पित की जाती है। कर्म भी उन्हें अर्पित करना हो तो इसे भी अच्छा करने का प्रयास करना किया जाएगा। इसलिए व्यक्ति को आत्मतत्व को समझना चाहिए। उपासना के लिए मन को शांत होना चाहिए। पति पत्नी दोनों में यदि अहम भाव होगा तो ग्रहस्थ जीवन तनावपूर्ण होगा। यदि सहयोग का भाव होगा तो शांति सौहार्द होगा। नारायण लक्ष्मी,शिव पार्वती,राम सीता सभी से यही प्रेरणा मिलती है।

    इस प्रवचन के बाद लायंस राजधानी अनिंद का इंस्टालेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें बताया गया कि शिकागो की धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के सेवा भाव सन्देश से प्रभावित होकर लायंस क्लब की स्थापना की थी। आज भी यह क्लब वंचितों की सेवा के प्रति समर्पित है। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि अच्छे विचारों को जीवन में उतार कर आगे बढ़ना चाहिए। राकेश अग्रवाल के संयोजन में राजधानी अनिंद के गौरव अग्रवाल, नरेश चन्द्र,राकेश श्रीवास्तव,मनोहर श्याम योगेश गोयल,योगेश दीक्षित,धर्मेंद्र गुप्ता,राम कुमार,अजित सिंह राम बाबू भारती की कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर के सी वर्मा,डॉ आरसी मिश्रा,आर आर गंगवार,लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुहेला,कमल शेखर,डॉ जगदीश अग्रवाल,नवनीत श्रीवास्तव,बीएन चौधरी हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लायंस मेम्बर मौजूद थे।

    लायंस चुनाव हेतु नामांकन


    लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस बी वन के चुनाव हेतु लखनऊ जिमखाना में नामांकन किये गए। लायंस संगठन के अनुसार डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस बी वन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चौदह जिले शामिल है। लाइंस चुनाव प्रणाली के अनुसार प्रति वर्ष वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होता है। इसी के साथ वाइस गवर्नर प्रथमं और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद हेतु अनुमोदन प्रदान किया जाता है। जबकि निर्वाचित वाइस गवर्नर ही अगले वर्ष वाइस गवर्नर द्वितीय और इसके एक वर्ष बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनता है।

    इस बार वाइस गवर्मर द्वितीय हेतु बीए चौधरी ने नामांकन किया। चुनाव अप्रैल में होंगे। उसी अवसर पर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए कमल शेखर और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए जगदीश अग्रवाल के नाम का अनुमोदन किया जाएगा। नामांकन के समय वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुहेला, राकेश अग्रवाल,नरेश चन्द्र,गौरव अग्रवाल गुरनाम सिंह,केएस लूथरा,राकेश श्रीवास्तव,योगेश गोयल,योगेश दीक्षित,मनोहर श्याम धर्मेंद्र गुप्ता,राम कुमार सहित बड़ी संख्या में क्लब मेम्बर मौजूद थे।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    #लायंस क्लब

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading