Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अब बेफिक्र होकर करें केले की खेती, आईसीएआर ने पनामा विल्ट रोग का निकाला समाधान

    By March 5, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    महामारी ने किसानों को केले की खेती छोड़ने पर कर दिया था मजबूर

    केले के किसानों को सर्वाधिक निराश करने वाला पौधे पर लगने वाला खतरनाक रोग पनामा विल्ट से निजात पाने में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने सफलता प्राप्त कर ली है। इस रोग पर तीन साल से शोध कर रहे कृषि वैज्ञानिकों की इस सफलता से केले के किसानों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इस महामारी की तरह फैलने वाली कई जिलों में बहुतायत मात्रा होने वाली केले की खेती करने वाले किसान निराश हो चुके थे।

    केंद्रीय लवणता मृदा लवणता क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र एवं केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमान खेड़ा के वैज्ञानिकों ने इस रोग के प्रबंधन के लिए आईसीआर-फुसिकांट नामक प्रौद्योगिकी का विकास किया। इसके उपयोग से उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों एकड़ रोग ग्रस्त खेतों में बीमारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया। विश्व में यह बीमारी बहुत सारे देशों में व्याप्त है और वहां इसकी रोकथाम रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय अभी तक उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर इस बीमारी को एक खेत से दूसरे खेत तक न फैलने देने के लिए रखने वाली सावधानियों से ही किसानों को अवगत कराया जाता है।

    केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के निदेशक शैलेन्द्र राजन ने बताया कि विदेशों में संघरोधी सिद्धांतों को ध्यान में रखकर किसान महामारी को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने के आंशिक रूप से सफल है परंतु भारतीय दिशाओं में किसानों द्वारा इन अनुशंसा को अपनाना कठिन है। इसका कारण मुख्य कम जानकारी एवं संसाधनों की कमी है, जिसके कारण वे केले जैसी अत्याधिक लाभ देने वाली फसल को छोड़कर दूसरी फसल को लगाने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही साथ बीमारी के प्रबंधन के लिए छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में उन्हें ना तो ज्ञान है ना ही वे इसे कार्य रूप में लाने में विश्वास रखते हैं।

    जागरूकता कार्यक्रम किया शुरू:

    गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने महामारी वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया। जागरूकता के अतिरिक्त किसानों को आईसीआर- फुजिकांट भी प्रदान किया और इस दवाई के प्रयोग की विधि के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ रामगोपाल ने किसानों को बताया कि कैसे बीमार पौधे को पहचाने और आईसीआर- फुजिकांट का सही विधि से प्रयोग करें। डॉक्टर दामोदरन ने इस बीमारी के विभिन्न पहलुओं से किसानों को अवगत कराया तथा किस प्रकार से वह इस बीमारी के प्रकोप हो जाने वावजूद भी अच्छी उपज ले सकते हैं पर अपने अनुभव साझा किए।

    बीमारी को सामूहिक रूप से नियंत्रित की जा सकती है- डॉ. राजन

    डॉ. राजन ने बताया कि यह बीमारी सामूहिक रूप से नियंत्रित की जा सकती है। अतः सभी किसानों को मिलकर सामुदायिक नियंत्रण कार्य योजना बनानी चाहिए। किसानों ने डॉ. दामोदरन से बहुत से ऐसे प्रश्न किए क्योंकि वे इस बीमारी से कई वर्षों से जूझ कर अच्छा अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। वे कई कंपनियों की दवाइयों का इस्तेमाल करके निराशा के बाद आईसीआर- फुजिकांट के उपयोग की प्रयोग की सही विधि जानना चाहते हैं। बहुत सी कंपनियों ने यहां के किसानों को विभिन्न प्रकार के रसायन को प्रयोग में लाने के लिए उत्साहित किया जिस कारण उन्हें तो लाखों रुपये की आय हो गई परंतु किसान को इतना घाटा हुआ की वे अपनी लागत मूल्य भी नहीं निकाल पाए।

    गडेरूआ में किया जागरूक:

    बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन गडेरुआ (सिसवा बाज़ार, महराजगंज) में किया गया और इसके आयोजन के लिए माटी फाउंडेशन ने किसानों में जागरूकता एवं संपर्क किया। माटी फाउंडेशन द्वारा आईसीआर- फुजिकांट टेक्नोलॉजी को कई एकड़ में प्रदर्शित किया गया और किसानों ने प्रदर्शन स्वयं देख कर अनुभव प्राप्त किया।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading