होली की खुमारी भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह पर इन दिनों खूब देखने को मिल रही है। तभी उन्होंने होली स्पेशल एक और गाना रिलीज कर दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। यह गाना है ‘होली के पुआ’, जिसे खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। साथ ही उन्होंने इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खुद ही परफॉर्म किया है। अक्षरा का यह गाना लोकगीत के रूप में है।
इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘होली के पुआ’ गाने का थीम पति – पत्नी के बीच संवाद पर आधारित है। होली में पकवान पुआ का महत्व खूब होता है। होली के दिन सभी घरों में पुआ बनता ही है। इसलिए हमने अपने गाने में सांकेतिक रूप से पुए का इस्तेमाल किया है।
अक्षरा ने कहा कि यूपी -बिहार की होली में लोकसंगीत का भी बड़ा महत्व है। इसलिए मैं इस बार लोकगीत लेकर आयी। मुझे उम्मीद है कि भोजपुरी ज्वार के लोगों को मेरा यह गाना खूब पंसद आयेगा। गाने का लिरिक्स आर आर पंकज का है। म्यूजिक ए जे अजय हैं।







