बलिया, 07 मार्च 2020: युवती के अपहरण के मामले में लापरवाही पर दोकटी थानाध्यक्ष को पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ सुभाष चंद्र दूबे ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दोकटी में एक युवती के अपहरण के मामले में एसओ ने गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज की, जबकि इस मामले में जिले के पुलिस के अधिकारियों ने निर्देश दिया था। इस पर दोकटी थानाध्यक्ष को निलंबित कर उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मंडल परिक्षेत्र में थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी व जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। डीआईजी जिले में दो दिवसीय प्रवास पर थे।







