
हजरतगंज चौराहे वह उसके आसपास ट्रैफिक एनफोर्समेंट की कार्यवाही की गई। आने जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक सिग्नल के अनुसार चलने हेतु प्रेरित किया गया लोगों को यह भी जागरूक किया गया कि सिग्नल के अनुसार ही अपने वाहनों को जेब्रा लाइन से पीछे रोके।

इस मौके पर चौराहे से 50 मीटर के अंदर खड़ी गाड़ियों का चालान भी किया गया। इस दौरान 3 विभिन्न सरकारी विभागों की वाहनों का भी नो पार्किंग में चालान किया गया। आज हजरतगंज चौराहे पर कुल 148 वाहनों का चालान किया गया। मीडिया को इस बात की जानकारी सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात प्रथम लखनऊ ने दी।







