उनके फालोअर्स ने ही उनको घेरा, ज्यादा विरोध में ही आयीं प्रतिक्रियाएं
लखनऊ, 17 मार्च, 2020: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने बयान यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतने के वायदे को दुहराते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा झूठे वादे करके 300 के पार जा सकती है तो हमने तो सच्चे काम किया है। ऐसे में हम क्यों 351 सीट क्यों नहीं जीत सकते लेकिन उनका ट्वीट आते ही उनके ही फालोअर्स ने उन्हें घेर लिया और अधिकांश फालोअर्स ने उनके इस वक्तव्य का खंडन अपने-अपने तरीके से किया।
यह बता दें कि रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वे आगामी विधान सभा चुनाव में 351 सीटें जीतेंगे। इसके बाद कई प्रतिक्रियाएं आयी थी। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को कहा था कि सपा दहाई अंक भी नहीं पार कर पाएगी। इसके बाद मंगलवार को सुबह सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया “जब भाजपा झूठे वादे करके 300 पार जा सकती है, तो हम सच्चे काम और लोगों को जोड़कर 351 सीट क्यों नहीं जीत सकते।”
उनके ट्वीट के बाद तो बहुतेरे लोगों ने टोटी चोर का आरोप लगाते हुए तरह-तरह के बयान लिखे। निधि गुप्ता ने लिखा अभी तुष्टिकरण चालू रखिए, क्योंकि सत्ता में तो आने के चांस दूर दूर तक नहीं है। अपनी नकली धर्मनिरपेक्षता का ढोंग फैलाते रहिए। उनके फालोअर्स निशांत ने लिखा अखिलेश जी- आप तो कुछ भी कर सकते हैं। पद के लालच में पिता को धोखा दे सकते हैं। सत्ता की चाह में मायावती जी के पैरों में गिर सकते हैं। साइकिल को भ्रष्टाचारी कांग्रेस के हाथ दे सकते हैं। दंगाइयों को गले लगा सकते हैं। आपकी राजनीति की बुनियाद ही निजस्वार्थ और लालच है।
पियूष ने एक अखबार का कटिंग लगाते हुए लिखा “ये हैं अखिलेश यादव के गुंडे। 2 कत्ल कर दिए। हिस्ट्रीशीटर को पार्टी में एमएलसी बना कर रखा हुआ है और बात करते हैं प्रदेश के कानून व्यवस्था की। औरैया में 2003 में मुलायम सिंह यादव के हेलीकाप्टर पर गोलियां इसी कमलेश पाठक ने चलाई फिर भी सपा में इसे जगह मिली।”







