गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। यह जानकारी महासचिव राघवेंद्र शुक्ला ने दी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से राहत सामग्री वितरण के समय सोशल डिस्टेनसिंग के पालन का आग्रह भी किया है। इस क्रम में शिवाजी पार्क में विश्वास खंड तीन जनकल्याण महासमिति के द्वारा जरूरतमंदो को राहत सामग्री का वितरण किया गया। समस्त लोगो को सोशल डिस्टेनसिंग के बारे में जानकारी दी गयी। इसका अनुशासन के साथ पालन सुनिश्चित कराते हुए राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष हरिहर नाथ त्रिवेदी,सचिव जे एन मिश्र, कोषाध्यक्ष वी के मिश्र, संगठन सचिव जी सी शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य राजेश तिवारी, सांस्कृतिक सचिव पुष्पा तिवारी, कुंवर सिंह यादव, महेंद्र सिंह नगर निगम सुपरवाइजर तथा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा अन्य सम्मानित निवासियों के साथ उपस्थित थे।







