Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    तरबूज खाइए फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है

    By April 27, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636

    प्रकृति की ओर लौटो-

    जगजीत सिंह अगर इश्क़ करने से पहले तरबूज खा लेते तो शायद उनकी ग़ज़ल का मतला कुछ यूं होता-

    होशवालों को खबर क्या वाटरमेलन क्या चीज है,
    तरबूज खाइए फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है।

    वास्तव में तरबूज जैसा कोई फल नहीं। मेरे खयाल से तो नहीं। इसका रंग, इसका रूप… रस, गंध, स्वाद… सब कितना निराला। अहा! जो खाता है, वही जानता है।

    गर्मी का मौसम आते ही जिस एक फल का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वो तरबूज ही है। रस से भरा, मीठा- मीठा। आप भी तरबूज के शौकीन हैं तो आपको भी इंतजार होता होगा। मुझे भी। तो चलिए इंतजार खत्म, ठंडा-ठंडा, लाल गूदे वाला मीठा तरबूज हाजिर है।

    तरबूज आपको सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत भी देता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में लगभग 97% पानी होता है यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को भी पूरा करता है। यह आपको ताजगी और ठंडक तो पहुंचाता ही है, रक्तचाप को भी संतुलित रखता है और कई बीमारियाँ दूर करता है।

    तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। दरअसल तरबूज की तासीर ही ठंडी होती है। इस फल में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने के अलावा यह कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है। विटामिन प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। इसका जूस खून की कमी को दूर करने में सक्षम है।

    चित्र में ये शामिल हो सकता है: Vinayak Rajhans, खड़े रहना, बाहर और प्रकृति

    गूदे के अलावा तरबूज का बीज भी बहुत उपयोगी होता है। बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है, साथ ही इसका लेप सिर दर्द में भी आराम पहुंचाता है।

    बीज से तमाम यादें भी जुड़ी होती हैं। तरबूज के बीज बचपन के साथी होते हैं। बचपन में जब कभी हम तरबूज खाते तो उसके चिकने बीज को किसी साथी का नाम लेते हुए ऊपर की तरफ उछालकर कहते- फलां का ब्याह किधर होगा? बीज जिस दिशा में जाता, उधर ही ब्याह होना तय हो जाता।

    इसके अलावा गर्मियों की तमाम दोपहर इन बीजों को जमा करने और उन्हें फोड़कर इनकी गिरी को खाने में खर्च हो जाती। ईंट के छोटे टुकड़े से तरबूज का बीज फोड़ते और गिरी निकालकर खा लेते। ये गिरी बड़ी स्वादिष्ट होती है। बाजार में इसे मेवे का दर्जा हासिल है। महंगी भी काफी बिकती है।

    मैंने भी गंगा की असीम रेत में तरबूज बोए हैं। रखवाली के लिए कई-कई रातें गंगा की गोद में ही बिताई हैं। गंगा की अविरल धार को छूकर आती ठंडी पवन तन-मन को ऐसी शीतलता प्रदान करती है मानो जन्नत में बैठे हों। सुबह उठते ही ब्रश करने के बाद सबसे पहले तरबूज पर ही टूट पड़ते। अपने हाथ से ठंडे तरबूज तोड़ते, हाथ से ही फोड़ते और फिर उसका रक्तिम गूदा निकाल मजे से खाते। पूरा दिन तरोताजा रहते।

    बहरहाल, तरबूज का मौसम शुरू हो चुका है। बाजार में दुकानें हरी-काली धारियों वाले तरबूज से सजने लगी हैं, हालांकि इस बार बहुत ही कम दुकानें हैं।

    गीतकार कहते हैं कि गुड़ से मीठा इश्क़ है, पर मैं कहता हूं कि फिलहाल इश्क़ से मीठा तरबूज है। तो तरबूज खाइए फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है!

    • विनायक राजहंस  

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading