Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    भारत में सबसे बड़े डिजिटल शो के रूप में उभरा हॉटस्टार ‘स्पेशल ऑप्स’

    By May 16, 2020 Social media No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 674

    हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत ‘स्पेशल ऑप्स’ को ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली है

     

    निर्माता नीरज पांडे की डिजिटल शुरुआत भी उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह बड़ी ही है
    हॉटस्टार स्पेशल्स के लॉन्च के बमुश्किल दो महीने बाद, नीरज पांडे द्वारा बनाई गई स्पेशल ऑप्स प्रस्तुत की गई, इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने भारत के सबसे बड़े डिजिटल शो में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज किया। यह तेज़-तर्रार 8-एपिसोड वाली वेब सीरीज वास्तविक आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित थी. जिसका सामना भारत ने पिछले 19 वर्षों में किया था।

    अपनी मजेदार कहानी और जानदार कास्टिंग से लोडेड स्पेशल ऑप्स को भारत में लाखों लोगों ने पसंद किया और देखा जो शो को उनकी फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर बनाते है. यह शो नीरज पांडे और शिवम नायर द्वारा निर्देशित है, जो दोनों बॉलीवुड फिल्म निर्माता हैं, इस शो में के.के. मेनन, विनय पाठक, करन टैकर, सना खान, सज्जाद डेलैफ्रोज़, मेहर विज, दिव्या दत्ता, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, विपुल गुप्ता, परमीत सेठी और शरद केलकर सहित अन्य कलाकार शामिल है।

    गौर करने वाली बात यह है कि सबसे प्रसिद्ध जानी-मानी हस्तिया भी इस शो की तारीफ़ कर चुकी है. रितिक रोशन, तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर के साथ-साथ क्रिकेटर शिखर धवन सहित अन्य सभी ने शो की कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सराहा।

    निर्देशक नीरज पांडे ने कहा, “जब हमने स्पेशल ऑप्स की कहानी पर काम करना शुरू किया, तो हमें पता था कि यह कुछ अनोखा और नया है, और इस तरह का प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त करना, सचमुच बहुत खुश करने वाला है। भारत में इस पैमाने और परिमाण की एक कहानी इस फॉर्मेट में पहले कभी नहीं बनी थी और मुझे खुशी है कि इसने बहुत अच्छी तरह से काम किया। हॉटस्टार स्पेशल्स और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बीच रचनात्मक सहयोग काफी सफल रहा है और हम डिजिटल स्पेस की सही पहुंच और प्रभाव को महसूस कर रहे हैं। मुझे जो बताया गया है, उसमें से यह OTT पर 2020 के सबसे बड़े शो में से एक है। मैं कहना चाहूंगा कि शो की सच्ची सफलता दर्शकों द्वारा एक सीक्वल के अनुरोध के लिए कह रही है ”

    निर्माता शीतल भाटिया ने कहा, “हॉटस्टार स्पेशल्स के साथ हमारी पार्टनरशिप पर हमें बहुत गर्व है! उन्होंने रचनात्मकता और पैमाने के मामले में शो के लिए हमारी विज़न को शेयर किया और इसकी सफलता इस विश्वास का परिणाम है। हम दर्शकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के शुक्रगुजार हैं और यह हमें एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा! इस जानदार शो को बनाने के लिए हॉटस्टार स्पेशल्स एंड फ्राइडे स्टोरीटेलर्स की टीम को मेरी बधाई। ”

    अभिनेता के के मेनन जिन्होंने हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई हैं, कहते है “यह जानकर बहुत ख़ुशी महसूस कि पूरे भारत में लाखों लोग स्पेशल ऑप्स देख चुके हैं। मैंने फिल्मों में अपने काम के लिए इतनी अपार प्यार और प्रशंसा नहीं सुनी जितनी मुझे इस किरदार के लिए मिली है – यह इस दुनिया से बिल्कुल परे है और मुझे लगता है कि हमने इतिहास रच दिया है! सभी दर्शकों के लिए मेरा ईमानदारी से धन्यवाद, जिन्होंने हमें हर तरह से सराहा और पसंद किया है !

    हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत स्पेशल ऑप्स सीरीज वास्तविक आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित है जिसका सामना भारत ने पिछले 19 वर्षों में किया है। भारतीय संसद पर 2001 में किये गए हमले के साथ शुरू होने वाला यह शो, अन्य आतंकी हमलों के साथ 26/11 सहित कई अन्य घटनाओं के बारे में बताता है. जिसमें कश्मीर का आतंकवादी हमला भी शामिल है. इंडियन इंटेलिजेंस का मकसद इन सभी हमलों के पीछे एक मास्टरमाइंड को पकड़ना है – यह भारत के सबसे घातक दुश्मन के लिए इंडियन इंटेलिजेंस की सबसे लंबे समय तक चलने वाली खोज है।

    पिछले एक साल में, हॉटस्टार स्पेशल्स ने क्रिमिनल जस्टिस, होस्टेजस, सिटी ऑफ़ ड्रीम्स, आउट ऑफ़ लव और अभी हाल ही में लॉन्च की गई हंड्रेड जैसी बड़ी, बोल्ड और प्रामाणिक कहानियों को सफलतापूर्वक लाया है। स्पेशल ऑप्स कंटेंट लेबल के तहत सबसे लोकप्रिय शो में से एक है जिसका उद्देश्य विचारशील भारतीय दर्शकों के लिए शक्तिशाली कहानियों को प्रस्तुत करना है।

    #hotstar #hotstar specials #Special Ops

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading