भोजपुरी फीमेल सिंगर-एक्टर अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ रिलीज हुआ है। यह गाना अक्षरा सिंह ने खुद गया है, जिसकी तैयारी का वीडियो पिछले दिनों उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था। अब यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया हैं, वैसे तो गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ का ऑडियो जारी हुआ है, लेकिन फिर भी लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे फन सॉन्ग बताया है। उन्होंने कहा कि यह गाना लॉक डाउन की बोरियत को दूर करने वाली है। हालांकि अभी इसका वीडियो रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिर भी लोग इसे पसन्द कर रहे हैं। यह अच्छी बात है।






