Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बादाम खाने से होता है हृदय संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर: रिसर्च

    By June 1, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    अनुसंधान से पता चलता है कि नाश्ते में बादाम लेने से हृदय रोग के समायोजित जोखिम को तकरीबन 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है

    कई दशकों तक, शोधकर्ताओं ने जांच की है कि बादाम का सेवन किस तरह हृदय को सेहतमंद बनाता है और अब, बादाम के फायदों से जुड़ी एक अनूठी खोज सामने आई है। एक नये प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक नाश्ते में बादाम खाने से एंडोथेलियल गतिविधि में सुधार होता है, जोकि वैस्‍कुलर हेल्‍थ (नाड़ी संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य) का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। इसके अलावा, सामान्‍य नाश्ते के बजाय बादाम का सेवन करने से “बैड” एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल कम होता है। पिछले शोध में भी यह बात सामने आई थी। इस अध्ययन की फंडिंग ऑमंड बोर्डऑफ कैलिफोर्निया द्वारा की गई थी।

    यह अध्ययन छह हफ्ते के रैंडमली कंट्रोल और समानांतर ढंग से किया गया परीक्षण था। इसमें प्रतिभागियों (हृदय रोगों के जोखिम होने के ज्यादा औसत वाले) के एक समूह ने बादाम और दूसरे समूह ने उतनी ही कैलोरी का नियंत्रित नाश्ता किया, जोकि प्रत्येक प्रतिभागी की रोज की अनुमानित ऊर्जा जरूरतों का 20 फीसदी था। रिसर्च टीम ने तब दोनों समूहों के बीच कार्डियोमेटाबोलिक स्वास्थ्य संकेतकों की तुलना की। उन्होंने पाया कि नियंत्रित समूह की तुलना में बादाम खाने वाले समूह में एंडोथेलियम पर निर्भर वैसोडिलेशन में 4 फीसदी यूनिट वृद्धि (प्रवाह मध्यस्थता फैलाव या एफएमडी के माध्यम से मापी गई)  हुई थी, जो कि  एथेरोस्क्लेरोसिस (एक ऐसी बीमारी जिसमें व्यक्ति की धमनियों के भीतर प्लाक बनने लगता है) की शुरुआत और प्रगति का एक स्पष्ट संकेत है। बेहतर एफएमडी का मतलब है कि रक्‍त के प्रवाह में वृद्धि की प्रतिक्रिया  में धमनियां ज्यादा आसानी से फैल सकती हैं। यह हृदय के स्वास्थ्य का एक मजबूत संकेतक है।

    नियंत्रण समूह की तुलना में बादाम समूह में एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट गया। लिवर फैट और कई अन्य मापों (ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ग्लूकोज, इंसुलिन और अन्य) में दोनों समूहों के बीच कोई फर्क नहीं था।

    किंग्स कॉलेज लंदन में पीएचडी, को-प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर और न्यूट्रिशनल साइंस में रीडर डॉ. वेंडी हाल कहती हैं “इस अध्ययन से पता चलता है कि हममें से ज्यादातर लोग अमूमन जो नाश्ता करते हैं (जैसे- क्रिस्प, बिस्कुट और पेस्ट्री), उसके बजाय बादाम का सेवन बैड एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी लाकर और धमनियों को सेहतमंद बनाकर हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। हृदय रोग (सीवीडी) के जोखिम के मौजूदा आंकड़ों के आधार पर हमारा यह अनुमान है कि सामान्य नाश्ते की जगह अगर बादाम का सेवन किया जाए, तो लंबे समय में इसका नतीजा हृदय रोगों के तुलनात्मक समायोजित जोखिम में 30 प्रतिशत की कमी के रूप में दिखेगा।” तुलनात्मक समायोजित जोखिम किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में एक व्यक्ति में होने वाली किसी घटना की संभावना है, जोकि रोग को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाता जैसेकि अपनी डाइट में बदलाव करना।

    मैक्स हेल्थकेयर में डायटेटिक्स की रीजनल हेड  रितिका समद्दर, दिल्ली अध्ययन के बारे में कहती हैं, “इस अध्ययन के निष्कर्ष खासकर भारत जैसे देश के लिए बेहद अनुकूल हैं, जहां हृदय रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। इस अध्ययन से पता चलता है कि बादाम की खपत  किस तरह धमनियों में प्रवाह (एफएमडी) को बेहतर बनाने में मदद करती है, जो किसी भी व्यक्ति के हृदय के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। भोजन के बीच के अंतरालों में हम जो नाश्ता करते हैं, उसकी गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए हानिकारक चीजों की जगह भुने हुए बादाम को शामिल कर बड़ी आसानी से एंडोथेलियल गतिविधि और कार्डियक ऑटोनॉमिक गतिविधि पर फायदेमंद असर हो सकता है। साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल भी कम किया जा सकता है और इस तरह सीवीडी के जोखिम को उल्‍लेखनीय रूप से कम कर सकते हैं।”

    Keep Reading

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading