लखनऊ, 19 जून, 2020: विकास खंड सिधौली के मनिकापूर चौराहे पर शुक्रवार को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान ने लद्दाख के गलवान की घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला व चाइनीज वस्तुओं को जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ली कि वे चीन का कोई सामान न ही उपयोग करेंगे और ना ही अपने साथियों एवं रिश्तेदारों को उपयोग करने की सलाह देंगे। संस्थान के सचिव ज्ञानेश पाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की शहीदों की शहद्त को भुलाया नहीं जा सकता पाल ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि हमारे 20 शहीद सैनिकों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी। जब भारत चायनीज आइटम्स का बहिष्कार कर न उपयोग करने की शपथ लें। उन्होंने कहा हमारे वीर सपूतों के बच्चों को सैनिक स्कूलों में दाखिला एवं उनके परिवार को हमेशा मदद दी जाए उनकी विधवा पत्नियों को विधवा ना बोलकर वीर वधू कहा जाए, उन्होंने कहा कि क्या हमारी जिम्मेदारी कुछ नहीं है ? हम बॉर्डर पर जाकर लड़ नहीं सकते पर घर पर बैठकर चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर चीन को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं ।
इस दौरान राजा राम, हर्ष वर्धन पाल,आकाश कुमार, करन, अंचल पाल, गौरीशंकर, राजकुमार ,सूरज मौर्य सूदीप कुमार सुजीत मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।







