अगस्त, 2020: मेक इन इंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता आगे बढ़ाते हुए कोडक टीवी इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी श्रृंखला लांच करने की घोषणा की है, जिसमें इसकी एक्सप्रो और सीए सीरीज़ के अंतर्गत सात टीवी वैरिएंट शामिल हैं।
बता दें कि रूपए 10,999 से शुरूआत के साथ 7एक्सप्रो एंड्रायड टीवी छह वैरिएंट —32- इंच (एचडी), 40- इंच (फुल एचडी), 43- इंच (फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी), 50- इंच (अल्ट्रा एचडी) और 55- इंच (अल्ट्रा एचडी) में; जबकि नयी 75 इंच सीए सीरीज़ रूपए 99,999 में उपलब्ध होगी। ये अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर 6 अगस्त, 2020 से उपलब्ध होंगे
मेक इन इंडिया उत्पाद:
इन मॉडलों पर कोडक टीवी इंडिया द्वारा पूरा शोध और परीक्षण भारत में ही किया गया है। अपने साझेदारों को सहयोग देने और अपनी एंड्रायड टीवी साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए गूगल ने हाल ही में भारत में $10 बिलियन के निवेश की घोषणा की थी।
वर्क फ्रॉम होम के लिए सम्पूर्ण समाधान:
एकीकृत गूगल असिस्टैंट के साथ, कोडक टीवी क्रोमकॉस्ट वीडियो मीटिंगों, दस्तावेज़ों और बिल्ट-इन ऐप्स, जैसेयूट्यूब लर्निाग और गूगल के साथ सीखने और प्रगति करने में सहायता के लिए बड़ी स्क्रीन की पेशकश करता है। ग्राहक इसमें फोटो, वीडियो, म्यूजिक और अन्य सामग्री भी कास्ट कर सकते हैं। एक्सप्रो वैरिएंट्स अन्य विशेषताओं जैसे कि आरएम कार्टेक्स-ए53 क्वॉड कोर प्रोसेसर, एंड्रायड 9.0 इंटरफेस, और USB 2.0, एचडीएमआई एआरसी/सीईसी और ब्ल्यूटूथ v. 4.1 के साथ कनेक्टिविटी के कई विकल्पों से भी लैस है, जिसमें उपयोक्ताओं के अनुकूल एक रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है।
स्मार्टहोम, स्मार्टडिवाइस:
सुपर प्लॉस्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. के निदेशक और सीईओ, अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि “ एंड्रायड टीवी के लिए गूगल का आधिकारिक साझेदार बनना हमारे लिए गर्व की बात है, जो ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए है। येनए वैरिएंट्स, भारत में तकनीकी अनुसंधान में किए गए निवेश का ही एक परिणाम हैं। 75-इंच CA सीरीज़ मॉडल के साथ, हम प्रीमियम किफायती स्मार्ट टीवी के वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देंगे।” उन्होंने बताया कि, “COVID-19 के कारण विषय सामग्री की खपत का पैटर्न बदल चुका है, और कोडक 7एक्सप्रो एक प्रमाणित गूगल एंड्रायड टीवी है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 5,00,000 फिल्मों, शो, गेमऔर म्यूजिक के बीच डाटा का उपयोग अनुकूलित करता है।”
उन्होंने कहा कि 7 एक्सप्रो भारत का सबसे किफायती एंड्रायड टीवी है, और स्मार्ट टीवी के वर्ग में 6 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करना हमारा लक्ष्य है। कोडक भारत में एक सबसे तेजी से बढ़ता 4k स्मार्ट टीवी ब्रांड बनने जा रहा है।







