- पावर आफीसर्स एसोशिएसन ने प्रदेश में जारी किया अलर्ट, कहा आंदोलन के लिए रहे तैयार
लखनऊ, 11 अगस्त, 2020: माननीय ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी पावर कारपोरेशन के कुछ उच्चाधिकारी दलित अभियंताओं की पदोन्नति को रोकने के लिए नयी पदोन्नति नीति लाने का षड़यंत्र कर रहे हैं जिसकी भनक लगते ही पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अविलम्ब एक आपात बैठक बुलाई जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि प्रबंधन द्वारा दलित अभियंताओं की पदोन्नति को रोकने के लिए कोई भी षड़यंत्र किया गया और नयी पदोन्नति नीति लायी जाती है तो प्रदेश के दलित अभियंता आंदोलन पर चले जायेंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा विगत माह माननीय ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक में माननीय ऊर्जा मंत्री द्वारा दलित अभियंताओं के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और पुरानी नीति से ही पदोन्नति होगी, का निर्देश प्रमुख सचिव ऊर्जा को दिया गया था। एसोसिएशन का आरोप है कि इसके बावजूद भी अभी भी माननीय ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जो उच्चाधिकारी दलित विरोधी षड़यंत्र में जुटे हैं। जल्दी ही उनकी शिकायत माननीय ऊर्जा मंत्री से मिलकर की जाएगी।
उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा अतरिक्त महासचिव श्री अनिल कुमार सचिव श्री आरपी कैन ट्रांस्को अध्यक्ष महेंद्र सिंह संघटन सचिव अजय कुमार सहित एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्य आर यस प्रसाद , चंद्र विशाल, सुनील कुमार, राम शब्द, सी बी सिंह, ऐ के सिंह, जे पी कौशल, राम बुझारत, आनंद कनोजिया, अजय कनौजिया, राज कपूर गौतम, ने एक प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि प्रदेश के सभी दलित एवं पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा गया है किसी भी क्षण एसोसिएशन द्वारा दलित विरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया जा सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी कारपोरेशन प्रबंधन की होगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले भी प्रबंधन ने सपा सरकार में दलित अभियंताओं को रिवर्ट कराकर अपमानित किया और अब उनका सम्मान जब वापस होना है फिर दलित विरोधी नीति लायी जा रही है जिसका एसोसिएशन मुंह तोड़ जवाब देगा।







