बिजली दरों में कमी कराने हेतु नियामक आयोग में उपभोक्ता परिषद द्वारा सौपे गये जनता प्रस्ताव को कल उपभोक्ता परिषद प्रदेश के ऊर्जामंत्री को सौपकर सरकार से विद्युत अधनियम 2003 की धारा 108 के तहत नियामक आयोग को बिजली दरों में कमी कराने हेतु निर्देश देने की मांग करेगा
लखनऊ, 12 अगस्त, 2020: उपभोक्ता परिषद की बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव के विरोध में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी भी समर्थन में आ गयी। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर व फेसबुक पेज से ट्वीट कर उपभेाक्ता परिषद की मांगो को जायज ठहराया और कहा कि यह निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष जनता के इस मांग पर सार्थक पहल करना चाहिए।
बता दें कि प्रदेश के घरेलू ग्रामीण व शहरी विद्युत उपभोक्ताओ की बिजली दरो में कमी कराने व फिक्स्ड चार्ज समाप्त कराने वाणिजियक विद्युत उपभोक्ताओ के मिनिमम चार्ज खत्म कराने किसानो की बिजली दरों में कमी कराने व 4 प्रतिशत रेगुलेटरी लाभ प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओ को दिलाने को लेकर कल उपभोक्ता परिषद् द्वारा नियामक आयोग में दाखिल करेगा और जनता प्रस्ताव को कल उपभोक्ता परिषद प्रदेश ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को सौपेगा और सरकार से यह मांग उठायेगा की सरकार इस जनता प्रस्ताव को लागू करने के लिए विद्युत नियामक आयोग को विद्युत अधनियम 2003 की धारा 108 के तहत निर्देश दे।

मालूम हो कि यह पूरा प्रस्ताव विगत वर्ष 2019-20 में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ का बिजली कम्पनियो पर निकले 13337 करोड़ के आधार पर प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में बिजली कम्पनियो का कोई एहसान नहीं होगा की दरे कम हो। कोरोना माहमारी में अप्रैल 2020 के बाद जिन भी राज्यों में दरे घोषित हुई है वहा कमी हुई है चाहे वह उत्तराखंड हो हरियाणा हो महाराष्ट्र हो पंजाब हो बिहार हो सभी में दरे कम हुई गुजरात में कोई बढ़ोतरी नहीं दिल्ली में पहले से काम है ऐसे में प्रदेश की जनता की भी दरे कम होना जरूरी हो गया है ।
उपभेाक्ता परिषद की मांग जायज: प्रियंका गाँधी
इस मामले में उप्र राज्य विद्युत उपभेाक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा आज उप्र राज्य विद्युत उपभेाक्ता परिषद के जनता प्रस्ताव को कांग्रेस महासचिव माननीया प्रियंका गाँधी जी ने सोशल मीडिया ट्विटर व फेसबुक पेज से ट्वीट कर उपभेाक्ता परिषद की मांगो को जायज ठहराया गया है निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है । सभी पार्टी चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष जनता के इस मांग पर सार्थक पहल करना चाहिए बिजली आवश्यक सेवाओ का अंग है इस पर बिना राजनीत के उपभोक्ता हित में हर कदम का स्वागत है । माननीया प्रियंका गाँधी जी ने उपभोक्ता परिषद की मुहीम का समर्थन किया उसको और नैतिक और प्रभावी बल तब मिलेगा जब जहा जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारे है वहा सभी राज्यों में बिजली दरे कम कर एक नजीर पेस की जाय पंजाब में दरे कम हुई उसका भी स्वागत है ।







