पूरे प्रदेश में हज़ारों स्मार्ट मीटर एका – एक अचानक से बंद हो गये, जबकि उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा है। सूत्रों के अनुसार इस खबर को सुनकर पावर कॉर्पोरशन की नींद उड़ गयी। मालूम हो कि इस मामले में उपभोक्ता परिषद लगातार पहले से अंदेशा जता रहा था कि यह घटिया क्वालटी के मीटर है और आज परिषद कि बात सही साबित हुयी।
https://shagunnewsindia.com/india-priyanka-gandhi-came-in-support-of-consumer-council-said-electricity-should-be-cheaper-in-up-57016-2/
उपभोक्ता परिषद ने इस मसले पर कल गुरुवार को ऊर्जा मंत्री से शिकायत कि बात की है। फिलहाल प्रबंधन की ओर से आपूर्ति बहाल करने की बात की जा रही है। उप्र राज्य विद्युत उपभेाक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभी निदेशक कमर्सियल पावर कॉर्पोरशन से बात हुई बोलें मीटर चालू करा रहे बहुत गम्भीर मामला पता कर रहे ऐसा क्यों हुआ।







