रेवा, 01 सितम्बर, 2020: भारत के सबसे बड़े विंडो एवं डोर ब्राण्ड तथा इस सेगमेन्ट में मार्केट लीडर फेनेस्टा इण्डिया ने एक और शोरूम की ओपनिंग के साथ अपनी रीटेल मौजूदगी के विस्तार की घोषणा की है। यह एक्सक्लुज़िव शोरूम बोधा रोड़, एमआईजी 20, वार्ड संख्या7, रेवा- 486001 पर स्थित है और उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के यूपीवीसी विंडो और खिड़कियां उपलब्ध कराएगा।
इस नए शोरूम के लाॅन्च के मौके पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम अपने ब्राण्ड की धरोहर को बनाए रखते हुए अपनी क्षमता के अनुसार उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। यह षोरूम हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण चैनल है जो हमारे उत्पादों की गुणवत्ता, उत्कृष्ट सर्विस एवं ब्राण्ड विशेषज्ञता में उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाएगा। ऐसा करने के लिए, फेनेस्टा प्रोडक्ट्स में इनोवेशन्स के साथ-साथ अपने शोरूमों की संख्या को निरंतर बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस लाॅन्च के साथ फेनेस्टा अपने मौजूदा एवं भावी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा। फेनेस्टा के षोरूम उपभोक्ताओं की पहुंच बढ़ाने तथा इसे मार्केट लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भारत के यूपीवीसी विंडो एवं डोर उद्योग में तेज़ी से विकसित होते हुए, ब्राण्ड अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने तथा भविष्य में अपनी अग्रणी स्थिति को बरक़रार रखने के लिए प्रयासरत है।







