Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    नशे की हालत में मिला बच्चा, चाइल्ड लाइन ने किया रेस्क्यू

    ShagunBy ShagunSeptember 14, 2020Updated:September 16, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    ध्यान न देने पर माता-पिता की लापरवाही से बिगड़ जाते है बच्चे

    बाराबंकी, 01 सितम्बर, 2020: बच्चे को बनाने व बिगाड़ने में माता-पिता की अहम भूमिका होती है, यदि माता-पिता ने जरा सी लापरवाही की तो बच्चे का जीवन नारकीय हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण बाराबंकी में उस समय देखने को मिला जब एक 14 वर्षीय किशोर नशे की लत में आकर शहर की गलियों में भीख मांगते देखा गया जिसे चाइल्ड लाइन बाराबंकी की टीम ने बालक का रेस्क्यू करके मेडिकल परीक्षण कराया और राजकीय बालगृह मोहान रोड, लखनऊ में दाखिल कराकर नशा मुक्ति का उपचार कराया जा रहा है।

    गौरतलब है कि कोरोना महामारी के प्रथम लाॅकडाउन में 12 अप्रैल को शहर के गन्ना संस्थान परिसर में बने एक छोटे से मंदिर पर जनपद रायबरेली के कुढ़ा बघेल गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर विकास (काल्पनिक नाम) लावारिश दशा में पाया गया है था जिसे सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस अधीक्षक के सहयोग से बालक के माता-पिता के घर ले जाकर उसे परिजनों के संरक्षण में सौंपा गया था।

    मालूम हो कि बच्चे के पिता ने कहा था कि वह मेरठ के एक होटल में काम करते हें और लाॅकडाउन में फंसे हैं इसलिए बालक को लेने बाराबंकी नही आ पा रहें हैं।

    चाइल्ड लाइन ने बाराबंकी पुलिस की मदद से बालक को उसके घर रायबरेली भेजा था। बीते रविवार को वही बालक बाराबंकी के पुलिस लाइन चौराहा पर नशे की हालत में फिर दिखाई दिया। चाइल्ड लाइन ने बालक को अपने संरक्षण में लिया और कोविड-19 टेस्ट कराया। कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई किन्तु बालक नशे का इतना आदी हो गया है कि वह बिना नशा किये ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा है। फिलहाल बालक के परिजनों से चाइल्ड लाइन टीम ने सम्पर्क किया तो परिजन बालक को लेने में कोई रूचि नही लिये है और बालक को राजकीय बालगृह में दाखिल कराकर उपचार कराया जा रहा है। चाइल्ड लाइन का प्रयास है कि बालक इस नशे की लत से बाहर निकले और व समाज की मुख्य धारा से जुड़े।

    कहां से आता है नशे का सामान, ड्रग, चरस व गांजा: 

    नशे में धुत बालक ने बाराबंकी नगर में नशे के कारोबार को उजागर कर दिया है। गन्ना संस्थान परिसर में नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लगता है। यहां पर तमाम नाबालिग बच्चे व महिलाएं भी नशेड़ियों के सम्पर्क में आकर नशे के आदी बन रहे हैं। रविवार को पुलिस लाइन चौराहे पर भीख मांगने वाली एक महिला के साथ किशोर विकास उस समय मिला जब वह लोगों से भीख मांगकर महिला के लिए चाय व नाश्ता का इन्तजाम कर रहा था। इन भिखारियों के पास नशे का सामान, ड्रग, चरस व गांजा कहां से आता है, बच्चों को नशे की आदत डालकर उनसे भीख मंगवाया जाता है, इसकी जांच कराकर धरपकड़ की जानी चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading