Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सेंटौर फार्मास्युटिकल्स ने डायबिटिक फुट अल्सर के लिये एनसीई ‘वॉक्सहील®’ की लॉन्च

    ShagunBy ShagunSeptember 29, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    भारत समेत विदेशों में भी लाखों लोगों को फुट एम्प्युटैशन से बचाने में साबित होगी मददगार

    मुंबई, 29 सितंबर, 2020: सेंटौर फार्मास्युटिकल्स ने दुनिया में पहली बार एक न्यू केमिकल एंटाइटी (एनसीई)- वॉक्सहील® के लॉन्च की घोषणा की है। एक्शन के अपने ड्यूअल मेकैनिज्म के साथ वॉक्सहील डायबिटिक फुट अल्सर्स के इलाज में एक अनूठा उत्पाद है। यह दुनियाभर में ऐसे लाखों डायबीटिक्स को बचाएगा, जिन्‍हें फुट एम्प्युटैशन से गुजरना होता है।

    डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि अगले 10 साल में भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ मरीज होंगे। डायबिटीज से उत्पन्न होने वाली अन्य समस्याओं के बीच भारत में डायबिटिक फुट अल्सर सबसे आम समस्या है। डायबिटिक फूट अल्सर्स ठीक नहीं होते हैं, वे रोगी के जीवन की गुणवत्ता को खराब करते हैं और वेट गैंगरीन, सेलुलाइटिस, फोड़ा और नेक्रोटाइजिंग फैसिटिस जैसी समस्याए भी उत्पन्न कर सकते हैं, जिनके कारण पूरा या आंशिक फूट एम्प्युटैशन होता है। एक शोधपूर्ण डाटा बताता है कि डायबिटीज के 25 प्रतिशत रोगियों को जीवन में कभी न कभी डायबिटिक फुट अल्सर होगा। पैर में तीव्र संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले 5 में से 1 डायबिटिक्स को फूट एम्प्युटैशन होता है, जिससे परिवार की आजीविका प्रभावित होती है।

    इस अवसर पर सेंटौर फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन एवं एमडी श्री एस. डी. सावंत ने कहा, ‘‘सेंटौर फार्मास्युटिकल्स में हम भारत में फुट एम्प्युटैशन के बढ़ते मामलों से बहुत चिंतित हैं और उसे रोकने के लिये एक दवा खोजना चाहते थे। पंद्रह साल पहले हमने साइटोटूल्स एजी, जर्मनी के साथ गठबंधन किया था, जिनके पास डायबिटिक फुट अल्सर के उपचार के लिये यह आशाजनक मॉलीक्युल था। हम भारत में डायबिटिक फुट अल्सर के रोगियों के लिये आशा की किरण लाकर प्रसन्न हैं।’’

    वैश्विक पेटेन्ट वाला उत्पाद वॉक्सहील® टॉपिकल सॉल्यूशन डायबिटिक फुट अल्सर्स के उपचार में प्रभावी है। वॉक्सहील® में एनसीई, डाइपेराक्जोक्लोरिक एसिड होता है, जिसे डीपीओसीएल भी कहा जाता है। वॉक्सहील® के पास एक्शन का ड्यूअल मेकैनिज्म है, अर्थात् ग्राम पॉजिटिव और ग्राम निगेटिव बैक्टीरिया के विरूद्ध इसका फंक्शनल एंटीबैक्टीरियल एक्शन और यह फाइब्रोब्लास्ट कोशिकाओं की वृद्धि को बढ़ावा भी देता है, ताकि घाव पूरी तरह भर जाए।

    भारत के 15 से ज्यादा क्लिनिकल ट्रायल सेंटर्स में वॉक्सहील® पर रैंडमाइज्ड क्लिनिकल ट्रायल हुए थे, जिनमें पाया गया कि ठीक न होने वाले डायबिटिक फुट अल्सर के 90 प्रतिशत से ज्यादा रोगियों में अल्सर का आकार घटा और 75 प्रतिशत रोगी सुरक्षा की समस्या के बिना 6-8 सप्ताह में पूरी तरह ठीक हो गये। ट्रायल का डाटा और परिणाम इंडियन रेग्युलेटरी अथॉरिटी को सौंपा गया और वॉक्सहील® के लिये सेंटौर फार्मास्युटिकल्स को उत्पादन और मार्केटिंग का अनुमोदन मिला।

    वॉक्सहील® के को-इनोवेटर और साइटोटूल्स एजी, जर्मनी के सीईओ डॉ. मार्क-एंड्री फ्रेबर्ग ने कहा, ‘‘वॉक्सहील® भारत में फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल्स पूरे कर चुका है और डायबिटिक फुट अल्सर वाले रोगियों में घाव को तेजी से भरने की योग्यता दिखा चुका है, जिसका उपचार बहुत कठिन है।’’

    वॉक्सहील® के को-इनोवेटर और साइटोटूल्स एजी, जर्मनी के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. डिर्क कैसर ने कहा, ‘‘वॉक्सहील® भारत और जर्मनी के गठबंधन से जन्मी एक अनूठी दवा है। यह डायबिटिक फुट अल्सर के उपचार का तरीका बदल देगी और एम्प्युटैशन की रोकथाम में मदद करेगी।’’ डॉ. कैसर ने यह भी कहा कि फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल यूरोप में चल रहे थे और फेज 2 क्लिनिकल ट्रायल के परिणाम भारत के क्लिनिकल ट्रायल्स जैसे थे।

    सेंटौर फार्मास्युटिकल्स का यह अग्रणी प्रयास पूरी नहीं हुई एक चिकित्सकीय आवश्यकता के लिये एक स्वावलंबी देश और फार्मा सुपर-पावर के तौर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाता है। वॉक्सहील® इस माह के अंत तक पूरे देश में उपलब्ध होगा।

    #वॉक्सहील डायबिटिक फुट अल्सर्स #सेंटौर फार्मास्युटिकल्स
    Shagun

    Keep Reading

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading