हाथरस मामले पर हुयी लीपापोती पर सवाल तो खड़े होंगे ही ? यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कही। उन्होंने कहा कि देश से क्या छुपाया जा रहा था जो मीडिया के साथ जन प्रतिनिधियों को भी हाथरस जाने से रोका जा रहा था। उन्होंने कहा कि दो दिन कि मशक्कत के बाद आज हमें पीड़ित परिवार से मिलने दिया गया पीड़ित परिवार के सदस्य बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि काफी ढांढस बांधने के बाद उन्होंने अपनी मांग रखी जो इस प्रकार है। –
हाथरस के पीड़ित परिवार के प्रश्न:
1. सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की न्यायिक जाँच हो
2. हाथरस DM को सस्पेंड किया जाए और किसी बड़े पद पर नहीं लगाया जाए
3. हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया?
4. हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है?
5. हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हमें कैसे माने कि यह शव हमारी बेटी का है भी या नहीं?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा कि इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है और उप्र सरकार को ये जवाब देना पड़ेगा।
राहुल गाँधी ट्वीट कर बोलें मैंने उनका दर्द समझा:
मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिला और उनका दर्द समझा। मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम इस मुश्किल वक़्त में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे। UP सरकार चाह कर भी मनमानी नहीं कर पाएगी क्यूँकि अब इस देश की बेटी को इन्साफ़ दिलाने पूरा देश खड़ा है।
फिलहाल इस मामले में बता दें कि राज्य सरकार ने त्वरित करवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इसके अलावा निष्पक्ष जाँच के सीबीआई जाँच की भी शिफारिश कर दी है जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।







