Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    महिन्द्रा ‘ई2ओ प्लस’ नई इलेक्ट्रिक सिटी स्मार्ट कार रायपुर, छत्तीसगढ़ में लांच

    By August 22, 2017Updated:August 22, 2017 बिजनेस No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634
    • ‘ई2ओ प्लस’ देश की सबसे प्रमुख उभरती राजधानियों में से एक में बिजली के वाहनों के प्रवेश को चिन्हित करता है।
    • कीमत रूपये 7.46 लाख से शुरू होती है (पी4 संस्करण एक्स-शोरूम छत्तीसगढ़ के लिये)

    रायपुर, 22 अगस्त 2017: महिन्द्रा इलेक्ट्रिक, विविधता के साथ 19 बिलियन अमेरिकी डाॅलर के महिन्द्रा समूह का एक भाग और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास और उत्पादन में अग्रणी आज अपनी नई इलेक्ट्रिक सिटी स्मार्ट कार ‘ई2ओ प्लस’ की रायपुर में लांचिंग की घोषणा करता है। शून्य प्रदूषण के साथ ‘ई2ओ प्लस’ शहरी गतिशीलता में सम्पूर्ण रूप से नवीन अवधारणा में प्रवेश करने के लिये रूपये 7.46 लाख (पी3 संस्करण एक्स-शोरूम छत्तीसगढ़ के लिये) की आकर्षक कीमत पर तैयार है।
    इस लांचिंग के अवसर पर बोलते हुए महेश बाबू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिन्द्रा इलेक्ट्रिक ने कहा, ‘‘महिन्द्रा दृढ़ता से सशक्त गतिशीलता में विश्वास करता है। हमने अग्रणी रूप से सबसे पहले इलेक्ट्रिक टैक्नोलाॅजी में निवेश किया है, महिन्द्रा इलेक्ट्रिक गतिशीलता को बदलने और इसे स्वच्छ और अधिक टिकाऊ बनाने के आंदोलन की सफलता के लिये अग्रणी रूप से प्रतिबद्ध है। हम रायपुर में आज हमारे इलेक्ट्रिक हैचबैक ‘ई2ओ प्लस’ की लांचिंग पर खुश हैं। अपने ज़ीरो-टैल पाइप प्रदूषण के साथ महिन्द्र ई2ओ प्लस नए रायपुर को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करेगा। हमें विश्वास है कि टिकाऊ गतिशीलता को दिशा प्रदान करने और छत्तीसगढ़ के हरियाली युक्त भविष्य के निर्माण हेतु राज्य की मौजूदा अनुकूल नीतियां सकारात्मक सहयोग के रूप में कार्य करेंगी।’’
    एक बार पूर्ण रूप से चार्ज होने पर महिन्द्रा ई2ओ प्लस से 140 किमी तक यात्रा की जा सकती है और 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल किया जा सकता है। नवीनतम इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रेन तकनीक द्वारा संचालित महिन्द्र इलेक्ट्रिक ई2ओ प्लस आसानी से शहरी यातायात को सुगम बनाकर महिन्द्रा के भविष्य की गतिशीलता के विचार को संचालित कर सकता है। टाॅल-बाॅय डिज़ाइन और विशाल इंटीरियर इसे एक चुस्त शहरी कार बनाता है जो चार वयस्कों को आराम से यात्रा करा सकती है।
    ई2ओ प्लस के मुख्य भाग में सुविधाओं का संग्रह है जिसे गाड़ी को आसानी और अधिक मनोरंजकता से चलाने के लिये विकसित किया गया है, चाहे इसे कैसे भी रास्तों पर चलाने की योजना बनाई जा रही हो, गाड़ी के रखरखाव की जांच की जा रही हो या गाड़ी को ठण्डा किया जा रहा हो, ई2ओ प्लस को आसान शहरी परिवहन के लिये डिज़ाइन किया गया है यह एकमुश्त कार्यक्षमता प्रदान करने हेतु विभिन्न तकनीकों को एकीकृत करता है।
    यह वाहन टेलीमैटिक के माध्यम से रिमोट निदान, स्मार्टफोन एप्पलिकेशन के माध्यम से कनेक्टिविटी, नए और उन्नत इन्फोटैन्मेंट सिस्टम, रिजन्रेटिव ब्रेकिंग, पहाड़ी रास्तों में आसान चालन हेतु हिल होल्ड कंट्रोल, रिज़र्व चार्ज के लिये रिवाइव तथा दूसरों के बीच स्वचालित संदेश जैसी नवीन सुविधाओं से सुसज्जित है। ई2ओ प्लस को चार्ज करना मोबाइल चार्ज करने जितना आसान है। उपभोक्ता 4 ट्रिम स्तर (पी2, पी4, पी6, पी8) और चार आकर्षक रंगों कोरल ब्लू, स्पार्कलिंग वाइन, आर्कटिक सिल्वर, साॅलिड व्हाईट में से अपनी पसंद का चुनाव कर सकते हैं।

    ई2ओ प्लस की मुख्य विषेषताएँ

    आसान ड्राइविंग

    रिजनरेटिव ब्रेकिंग: भारत में पहली बार उपलब्ध क्रांतिकारी तकनीक, हर बार ब्रेक लगाने पर ई2ओ प्लस की बैट्री चार्ज होती है, जो कार को खर्च हुई उर्जा को पुनः हासिल करने में मदद करती है।ऽ त्वरित टोक़ – एक भारी इंजिन की अनुपस्थिति में या पुर्जों को चलाए बगैर ई2ओ प्लस इंजन को एक त्वरित टोक़ प्रदान करता है। ऽ रिवाइव महिन्द्रा इलेक्ट्रिक द्वारा प्रस्तुत विश्व की पहली सुविधा है। दुर्लभ अवसर पर कार कम ऊर्जा पर चल सकती है, रिवाइव को 5-10 किमी की अतिरिक्त दूरी हासिल करने के लिये सक्रिय किया जा सकता है, ताकि उपयोगकर्ता अपने घर या निकटतम चार्जिंग स्थल तक पहुंच सके। ऽ आसान होम चार्जिंग – ई2ओ प्लस को किसी भी 16 एम्पीयर प्लग पाॅइंट के माध्यम से आसानी से चार्ज किया जा सकता है, जो इसे बेहद सुविधाजनक और आसान बना देता है।ऽ छोटी मोड़ त्रिज्या – 4.35 मीटर की एक छोटी मोड़ त्रिज्या और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग के साथ ई2ओ प्लस कठिन शहरी यातायात को बहुत आसान बनाने में सक्षम है।ऽ हिल असिस्ट – यह सुविधा वाहन को पहाड़ी रास्तों पर पीछे सरकने या आगे फिसलने से रोकने मंे सहायता करती है।ऽ रिवर्स कैमरा – यह स्पाॅट ब्लाॅक्स्, गेज दूरी और अंधे गड्डों को देखने में सहायता करता है जिससे रिवर्स लेना आसान हो जाता है।ऽ काॅम्पैक्ट एवं अब तक का सबसे विषाल डिज़ाइन – ई2ओ प्लस घुटने मोड़ने हेतु पर्याप्त जगह, हेडरूम और कैबिन स्पेस आदि इसे पूरे परिवार के लिये एक बहुमुखी वाहन बनाते हैं।

    कम व्यय

    कम संचालन लागत 

    केवल 70 पैसे प्रति किमी के खर्च पर ई2ओ प्लस अन्य सभी कारों की तुलना मंे काफी कम व्यय करती है।ऽ डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिषन – ई2ओ प्लस एक पारम्परिक गियर बाॅक्स के बगैर चलती है, जिसका मतलब है बगैर क्लच के। इसका मतलब यह कम यांत्रिक हानि करती है जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम दक्षता हासिल होती है।ऽ मूल्यहृास लाभ – स्व-नियोजित और व्यवसायी पहले वर्ष में ई2ओ प्लस की खरीदी पर 1.6 लाख रूपये के लगभग कर बचत का लाभ उठा सकते हैं। ऽ कम रखरखाव – महिन्द्रा के विशेषज्ञों द्वारा गड़बड़ मुक्त ड्राइविंग और कम रखरखाव सुनिश्चित करने से इस कार का रखरखाव बहुत आसान है।ऽ सरकारी प्रोत्साहन – सरकार ई2ओ प्लस जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की कम खरीदी लागत सुनिश्चित करने हेतु टैक्स छूट, सब्सिडी और प्रोत्साहन प्रदान करती है।

    पर्यावरण के अनुकूल

    • ज़ीरो टैल-पाइप प्रदूषण, कम कार्बन उत्सर्जन
    मजबूत कनेक्टिविटी

    रिमोट निदान: ई2ओ प्लस में 10 आॅन-बोर्ड कम्प्यूटर्स हैं, जो 196 प्रदर्शन को सुनिश्चित करते हैं और किसी भी संभावित समस्या के निदान को सुनिश्चित करने हेतु रखरखाव संबंधी मापदण्ड हैं।

    नियमित प्रगति रिपोर्ट – बैट्री की सर्विस जरूरतों की समीक्षा करने के लिये कार के प्रदर्शन और ड्राइविंग पैटर्न का विश्लेषण किया जाता है, जो वाहन के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायता करता है।

    चार्जिंग पोर्ट्स – शहक के माध्यम से कार का आसान संचालन सुनिश्चित करने हेतु ई2ओ प्लस एप्प नजदीकी चार्जिंग स्टेशन को सूचित करता है।

    स्मार्टफोन एप्प कनेक्टिविटी – ई2ओ प्लस एप्प कार की जानकारी और नियंत्रण को एक स्मार्टफोन में रखता है। यह किसी को कार लाॅक/अनलाॅक, प्रदर्शन मेट्रिक पुनः प्राप्त करने और स्वास्थ्य मेट्रिक तथा चार्जिंग शेड्यूल ड्राॅ करने की अनुमति देता है।

    # mahindra E2Oplus

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading