Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी उपचुनाव में कई जगहों पर भाजपा के लिए अपने ही बने हैं घातक, नहीं मिली सफलता तो प्रदेश सरकार में हो सकते हैं बड़े बदलाव

    ShagunBy ShagunOctober 29, 2020Updated:October 29, 2020 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    यूपी उपचुनाव : विपक्ष कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने में जुटा

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के परिणाम आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए बहुत कुछ संदेश देने वाला है। इस चुनाव में यह तय हो जाएगा कि भाजपा द्वारा हाल में किये गये संविधान संशोधन तीन तलाक कानून, अनुच्छेद 370 के साथ ही राम मंदिर के मुद्दे पर आम जन की मुहर लगती है अथवा जनता इसे नकार देती है।

    इसके साथ ही उप्र सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किये गये अनेकों कार्यों पर भी मुहर लगने की परीक्षा है। इधर विपक्ष भी कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने में जुटा है। लेकिन फिलहाल सरकार विपक्ष को मौका गवाएं बगैर घेरने में कामयाब हो रही है। यदि इस सात विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा के अनुकुल परिणाम नहीं आये तो आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार द्वारा अपनी रणनीति में बदलाव किए जाने के भी आसार बढ़ जाएंगे।

    file photo

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। इन सात सीटों में केवल मल्हनी सीट को छोड़कर सभी सीटें भाजपा के पाले में रही हैं। इस कारण भी भाजपा के लिए सभी सीटों पर काबिज होना उसके लिए चुनौती है। इस समय प्रदेश में कोरोना संकट, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी और हाथरस कांड के बाद होने जा रहे उपचुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस चुनाव के नतीजों से मतदाताओं का रूख पता चलेगा। इससे यह भी पता चलेगा कि आम जन अभी भाजपा के कार्यों से संतुष्ट है अथवा नहीं। भाजपा ने दो सीटों पर दिवंगत नेताओं की पत्नियों को भी उतारकर सहानुभूति लेने की कोशिश की है। भाजपा ने सभी सीटों के लिए अपने कार्यकर्ताओं और दो दिवंगत नेताओं की पत्नियों को मैदान में उतार कर इमोशनल कार्ड खेलने की कोशिश की है। सभी सीटों पर अलग-अलग समीकरण काम कर रहे हैं।

    पारस नाथ की सीट बचाना सपा के लिए चुनौती:

    जौनपुर जिले की मल्हनी सीट सपा के दिग्गज नेता पारस नाथ यादव के निधन के कारण खाली हुई है। इसको बरकरार रखने के लिए सपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इधर भाजपा ने भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता मनोज सिंह को उतारकर युवा वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। उधर धनन्जय सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर मनोज सिंह के वोट में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

    राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह के अनुसार इस चुनाव में इस बात की तकरीर होगी कि क्षत्रिय अपना नेता योगी आदित्यनाथ को मानते हैं अथवा नहीं। वहीं बसपा ने जयप्रकाश दुबे और कांग्रेस ने राकेश मिश्र को मैदान में उतारकर ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश की है।

    जेल में कैद कुलदीप सिंह सेंगर की सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष:

    उन्नाव की बांगरमऊ सीट भाजपा से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता जाने के कारण खाली हुई है। कुलदीप सिंह सेंगर इन दिनों जेल में हैं। उन पर दुराचार व हत्या का मुकदमा चल रहा है। भाजपा ने यहां से उन्नाव के पूर्व जिलाअध्यक्ष श्रीकांत कटियार को उतारा है। समाजवादी पार्टी ने सुरेश कुमार पाल और बसपा ने महेश प्रसाद को टिकट दिया है। इस सीट पर तीनों दलों में त्रिकोणीय संघर्ष है। भाजपा अपने बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रही है।

    सुरक्षित सीट पर प्रेमपाल धनगर को भाजपा ने उतारा है मैदान में:

    फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। काफी दिनों से खाली इस सीट पर भाजपा ने प्रेमपाल धनगर को मैदान में उतारा है। इनके सामने सपा के महराज सिंह धनगर चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने संजीव कुमार चक को और कांग्रेस ने यहां से स्नेहलता को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर एसपी सिंह बघेल का वर्चस्व माना जाता है।

    मंत्री कमलरानी के निधन से खाली हुई घाटमपुर सीट:

    घाटमपुर सुरक्षित सीट योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण के कोरोना के कारण दिवंगत होने से खाली हुई है। भाजपा ने यहां से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान प्रत्याशी बनाया है। सपा ने 2017 के चुनाव में इंद्रजीत कोरी पर दांव खेला है। बसपा ने कुलदीप कुमार संखवार को और कांग्रेस ने कृपा शंकर को टिकट दिया है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले के बीच कृपा शंकर भी अपनी साख जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

    जन्मेजय के बेटे ने बगावत कर भाजपा के लिए रास्ता किया कठिन:

    देवरिया सदर विधानसभा सीट भाजपा के विधायक रहे जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है। यहां पर सभी दलों ने ब्राह्मण प्रत्याशियों पर दांव खेला है। भाजपा ने सत्यप्रकाश मणि को टिकट दिया है। वहीं एसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने यहां से अभयनाथ त्रिपाठी, जबकि कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है। दिवंगत जन्मेजय के बेटे यहां पर बीजेपी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे हैं। वह सियासी समीकरण में कुछ उलटफेर कर सकते हैं।

    बुलंदशहर में रालोद सपा का गठबंधन ने चुनाव बनाया रोचक:

    भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से रिक्त हुई बुलंदशहर की सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी ऊषा को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने इस सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया है। रालोद ने प्रवीण सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा से मोहम्मद युनूस और कांग्रेस से सुशील चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा व रालोद के गठबंधन ने चुनाव को रोचक बना दिया है।

    सपा और सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार पर जताया है भरोसा:

    अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन के कारण चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को टिकट दिया है। इनका मुकाबला एसपी के सैय्यद जावेद अब्बास, बीएसपी के मोहम्मद फुरकान अहमद और कांग्रेस के कमलेश सिंह से है।

    Shagun

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading